लाइव न्यूज़ :

'गारलिक का मतलब अदरक' बताकर ट्विटर पर ट्रोल हुए पाकिस्तान के सूचना मंत्री, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2021 11:48 IST

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद खान महंगाई पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उस दौरान पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कहा कि गारलिक का मतलब अदरक होता है।

Open in App

काला अक्षर भैंस बराबर, ये कहावत आपने सुनी होगी। हाल में इस कहावत को चरितार्थ किया है पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद खान ने। हालांकि सवाल इस बात का नहीं है कि वे पढ़े लिखे हैं या नहीं, सवाल उनकी अंग्रेजी में जानकारी के अभाव का है। दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे गारलिक का मतलब अदरक बता रहे हैं। उनके इस ज्ञान पर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर क्लास ले रहे हैं। 

दरअसल, ये वाक्या उस दौरान का है जब पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद खान महंगाई पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उस दौरान पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कहा कि गारलिक का मतलब अदरक होता है। हालांकि इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे पत्रकारों से पहले इसका मतलब भी पूछा, जहां उन्होंने मंत्री जी को गारलिक का मतलब लहसुन भी बताया, लेकिन फवाद साहब कहां मानने वाले थे। 

उन्होंने सॉरी कहते हुए गारलिक का मतलब अदरक ही बता डाला। इस पर एक यूजर ने उनका वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा है- 'गारलिक अदरक होता है'  सूचना मंत्री फवाद चौधरी। व्यक्ति प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखता है।

 

अब कोई सूचना मंत्री का ज्ञानवर्धन करे भी तो कैसे करे, कि गारलिक का असली मतलब लहसुन ही होता है। जबकि जिंजर को अदरक कहते हैं। क्योंकि वे मान तो रहे नहीं है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है, 'अदरक तो ये खुद लग रहा है'।

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग मंत्री फवाद खान के बचाव में भी आए हैं। कुछ यूजर ने यह माना है कि यह केवल मानवीय त्रुटि है। 

टॅग्स :पाकिस्तानFawad Chaudhryवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल