लाइव न्यूज़ :

ये क्या, पाकिस्तान में हो रही अंडे की खेती! वायरल हुआ वीडियो, पर सच जानकर होगी हैरानी

By विनीत कुमार | Updated: January 3, 2022 10:19 IST

पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अंडे की खेती करने का दावा किया जा रहा है। क्या वाकई ऐसा संभव है? जानिए इस दावे की सच्चाई....

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में अंडे की खेती किए जाने का दावा, वायरल हो रहा है वीडियो।इस वीडियो में बताया गया है कि अंडे की खेती की जा रही है और इससे खूब मुनाफा भी किसान कमा रहे हैं।दावा यह भी किया जा रहा है कि इन अंडों की बाजार में काफी मांग बढ़ गई है, जानें इस पूरे वीडियो की सच्चाई।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान में अंडों की खेती की बात कही जा रही है। अंडों की खेती की बात सुनकर आप हैरान हो सकते हैं पर पहली बार वीडियो देखने पर ये सच जैसा लगता है।

वीडियो में एक बड़ा खेत दिख रहा है और एक यूट्यूबर दावा रहा है कि इसमें अंडे की खती होती है। यही नहीं वीडियो में अंडा फोड़कर भी दिखाया जाता है जो असली अंडे की तरह लगता है। हालांकि सवाल है कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है? अंडे क्या खेत में उगाए जा सकते हैं? अगर ऐसा हुआ तो एक बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। 

बहरहाल, अंडे को खेत में उगाए जाने का ये वीडियो पहले आप भी देखिए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे ट्विटर पर शेयर करने वाले यूजर ने लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज..पाकिस्तान ने मानव इतिहास की सबसे बड़ी पहेली को सुलझा लिया कि क्या पहले आया? मुर्गी या अंडा।'

वायरल वीडियो में आप सुन सकते हैं कि ये भी दावा किया जा रहा है कि इन अंडों की बाजार में काफी मांग बढ़ गई है। कई महीनो की एडवांस बुकिंग है। अंडे की खेती करने वाला दावा कर रहा है कि इसकी पैदावार में करीब 1 से 2 रुपये का खर्च आता है लेकिन इसकी बिक्री से अच्छी कमाई हो रही है।

फर्जी है अंडे की खेती वाला पूरा वीडियो, जानें सच्चाई

दरअसल, ये पूरा वीडियो फर्जी है। इसे जानबूझकर ऐसा बनाया गया है और गलत दावे किए जा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा खेत तो असली है लेकिन इस खेत में उग रही फसल अंडे नहीं बल्कि सफेद बैंगन हैं। अपने छोटे आकार की वजह यह बैंगन वीडियो में बिल्कुल अंडे जैसा दिख रहा है। 

वीडियो को बहुत ध्यान से देखने पर पता चलता है कि किसान जिस अंडे को फोड़कर दिखाता है वो असली है और उसे बड़ी चालाकी से पौधों के बीच में छिपाकर रखा गया था। कुल मिलाकर वीडियो में अंडे की खेती जैसी बात पूरी तरह से फर्जी और झूठी है।

टॅग्स :वायरल वीडियोपाकिस्तानअंडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'