लाइव न्यूज़ :

वीडियो: भारत-पाक मैच के दौरान पाकिस्तानी शख्य ने गाया भारतीय राष्ट्रगान, कहा- इसलिए उठाया ऐसा कदम

By भाषा | Updated: September 25, 2018 21:08 IST

29 वर्षीय आदिल ताज उन हजारों क्रिकेट प्रेमियों में से एक है जिन्होंने 19 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भारत-पाकिस्तान का मैच देखा।

Open in App

दुबई, 25 सितंबर:  एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक का भारतीय राष्ट्रगान गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। 29 वर्षीय आदिल ताज उन हजारों क्रिकेट प्रेमियों में से एक है जिन्होंने 19 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भारत-पाकिस्तान का मैच देखा। पाकिस्तान यह मैच भारत के हाथों आठ विकेट से हार गया।गल्फ न्यूज की एक खबर के अनुसार, ताज ने कहा कि जब उन्होंने बॉलीवुड की एक फिल्म में भारतीय राष्ट्रगान पहली बार सुना तब वह हतप्रभ रह गए। उन्होंने कहा कि यह उनकी ओर से शांति के लिए उठाया गया एक छोटा सा कदम था।ताज ने कहा ‘‘मैं बॉलीवुड का बहुत बड़ा फैन हूं। मैंने हिंदी फिल्म ‘कभी खुशी कभी ग़म’ में भारतीय राष्ट्रगान पहली बार सुना। राष्ट्रगान के दौरान का एक सीन इतना अधिक भावनापूर्ण था कि मेरे रोंगटे खड़े हो गए। तब से जब भी भारत के साथ कोई क्रिकेट मैच हुआ और यह राष्ट्रगान बजा, मैंने इसे सीखने की कोशिश की।’’ दुबई में रहने वाले ताज ने कहा ‘‘मैच के दौरान पाकिस्तान का राष्ट्रगान पहले गाया गया। स्टेडियम में मौजूद सभी भारतीय उसके सम्मान में खड़े हो गए। यह बात मेरे दिल को छू गई। मैंने सोचा कि जब उनका राष्ट्रगान गाया जाएगा तो मैं भी उनका हिस्सा बनूंगा।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानएशिया कपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी