लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट के प्रपोज करने व गले लगाने पर संस्थान ने लिया एक्शन, विश्वविद्यालय से निकाला गया बाहर, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 14, 2021 14:11 IST

लाहौर विश्वविद्यालय का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की एक लड़के को प्रपोज करती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संस्थान ने दोनों को संस्थान से बाहर निकाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलाहौर विश्वविद्यालय के अनुसार, दोनों छात्र घोर कदाचार और विश्वविद्यालय के नियमों के उल्लंघन में शामिल थे। विचाराधीन छात्रों को समिति के समक्ष बुलाया गया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए।

नई दिल्ली:पाकिस्तान के एक टॉप यूनिवर्सिटी कैंपस में दो स्टूडेंट के गले लगाने और प्रपोज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संस्थान ने दोनों छात्रों पर कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी से बाहर निकाल दिया है। यह घटना पाकिस्तान के लाहौर विश्वविद्यालय में घटी है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, गुरुवार को लाहौर यूनिवर्सिटी में एक लड़की द्वारा लड़का को प्रपोज करने का वीडियो वायरल हुआ। क्लिप में एक लड़की अपने घुटने पर बैठकर लड़के को एक गुलाब का गुलदस्ता भेंट करते हुए प्रपोज कर रही है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने एक कमेटी का गठन किया था-

इसके बाद लड़का फूल के गुलदस्ता को स्वीकार कर लेता है और लड़की को गले लगा लेता है। पास में वहां खड़े छात्रों ने ताली बजाकर उनका साथ दिया। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में एक कमेटी का गठन किया। 

अनुशासनात्मक समिति ने शुक्रवार को एक बैठक की और छात्रों को इस मामले में घटना पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया। लेकिन, वे दोनों छात्र सामने नहीं आए। बाद में, समिति ने दोनों छात्रों को निष्कासित करने का फैसला किया और उन्हें विश्वविद्यालय के मैदान में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

दोनों छात्रों को कदाचार और नियमों के उल्लंघन के मामले में संस्थान से निकाला गया-

मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया कि लाहौर विश्वविद्यालय के अनुसार, दोनों छात्र घोर कदाचार और विश्वविद्यालय के नियमों के उल्लंघन में शामिल थे। विचाराधीन छात्रों को समिति के समक्ष बुलाया गया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए।

इसके बाद कैम्पस में सामान्य अनुशासन और आचार संहिता की धारा 9 का अनुपालन करते हुए समिति ने दोनों छात्रों को यूनिवर्सिटी के नियमों और विनियमों का उल्लंघन करने और आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन को लेकर निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी