लाइव न्यूज़ :

Oscars 2020: 56 वर्षीय ब्रैड पिट ने जीता अपना 'पहला' ऑस्कर, लियोनार्डो डिकैप्रियो से गले मिलते वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2020 10:05 IST

Oscars 2020: 25 सालों से हॉलीवुड में सक्रिय और कई सुपरहिट फिल्में देने वाले ब्रैड पिट का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है.

Open in App
ठळक मुद्देबतौर निर्माता 2014 में ब्रैड पिट को उनकी फिल्म ‘12 इयर्स ए स्लेव’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर मिला था।सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री की श्रेणी में लॉरा डर्न ने बाजी मारी।

56 वर्षीय ब्रैड पिट ऑस्कर अवॉर्ड में छाए हुए हैं। अभिनेता ब्रैड पिट ने ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ में शानदार अदाकारी के दम पर अभिनय की श्रेणी में अपने करियर का पहला ऑस्कर जीता है। पहला ऑस्कर जीतने की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक दिख रही थी। अवॉर्ड की घोषणा जब हुई तो ब्रैड पिट अपने सीट से उठते हुए सबसे फिल्म के साथी कलाकार लियोनार्डो डिकैप्रियो को गले लगाया। सोशल मीडिया में गले मिलते वीडियो और तस्वीर वायरल हो गई है।

अभिनेता के कैटेगरी में पहला ऑस्कर अवॉर्ड

92वें अकादमी पुरस्कार समारोह में अभिनेता ब्रैड पिट को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता की श्रेणी में ऑस्कर मिला। इससे पहले बतौर निर्माता 2014 में उन्हें उनकी फिल्म ‘12 इयर्स ए स्लेव’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर मिला था। पिट ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘ मुझे क्लिफ बूथ (फिल्म में उनके किरदार का नाम) के स्वभाव से प्यार है। लोगों में अच्छाई को देखना, मुश्किलों को स्वीकार करना लेकिन सर्वश्रेष्ठ के लिए...’’ 

सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री की श्रेणी में लॉरा डर्न ने बाजी मारी। उन्हें फिल्म ‘मैरिज स्टोरी’ में नोरा फैनशॉ का बेहतरीन किरदार निभाने के लिए यह पुरस्कार मिला है। संयोश से डर्न को उनके जन्मदिन के अवसर पर यह पुरस्कार मिला है और इसे स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ यह मेरे जन्मदिन का अभी तक का सबसे बेहतरीन तोहफा है।’’ वहीं बोंग जून-हो को फिल्म ‘पैरासाइट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा की श्रेणी में ऑस्कर मिला है। इसके अलावा फिल्म ‘टॉय स्टोरी 4’ को ‘एमिनेटिड फीचर फिल्म’ की श्रेणी में ऑस्कर मिला, एनिमेशन स्टूडियो ‘पिक्सार’ का इस श्रेणी में यह 10वां ऑस्कर है। 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो