लाइव न्यूज़ :

दो राज्यों के बीच आधा-आधा बंटा हुआ है भारत का ये रेलवे स्टेशन, अनाउंसमेंट चार भाषा में, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 14, 2022 17:07 IST

Maharashtra-Gujarat border-नवापुर रेलवे स्टेशन का एक हिस्सा महाराष्ट्र और दूसरा हिस्सा गुजरात में है। स्टेशन पर कुर्सी भी लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र-गुजरात की सीमा इस स्टेशन से होकर कटती है।सोशल मीडिया पर राज्यों द्वारा बंटी बेंच की एक तस्वीर वायरल हो रही है। गुजरात में 500 मीटर और महाराष्ट्र में बाकी 300 मीटर है।

नवापुर:महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में तालुका मुख्यालय नवापुर एक अनूठा रेलवे स्टेशन है, जो सिर्फ एक राज्य से संबंधित नहीं है। नवापुर रेलवे स्टेशन का एक हिस्सा जहां महाराष्ट्र में है, वहीं दूसरा हिस्सा गुजरात में है। महाराष्ट्र-गुजरात की सीमा इस स्टेशन से होकर कटती है।

प्लेटफॉर्म पर एक बेंच भी शामिल है। सोशल मीडिया पर राज्यों द्वारा बंटी बेंच की एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह अद्वितीय स्टेशन है। महाराष्ट्र और गुजरात के बीच की सीमा इस स्टेशन से होकर गुजरती है, जिसमें प्लेटफॉर्म पर यह लकड़ी की बेंच भी शामिल है।

रेलवे स्टेशन की लंबाई 800 मीटर है, गुजरात में 500 मीटर और महाराष्ट्र में बाकी 300 मीटर है। स्टेशन पर अनाउंसमेंट चार भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और गुजराती में की जाती हैं। नवापुर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर और पुलिस स्टेशन जहां महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में हैं, वहीं स्टेशन मास्टर का कार्यालय, प्रतीक्षालय और वॉशरूम गुजरात के तापी जिले में हैं।

इस स्टेशन के बारे में एक और असामान्य बात कानूनों का कार्यान्वयन है क्योंकि गुजरात में शराब प्रतिबंधित है और महाराष्ट्र में पान मसाला और गुटखा प्रतिबंधित है। सेल्फी लेने आने वाले लोगों के बीच यह स्टेशन काफी लोकप्रिय स्थान बन गया है। एक परिवार के सदस्य अलग-अलग राज्यों में खड़े होकर फोटो खिंचवाते हैं।

यह स्टेशन सूरत-भुसावल लाइन पर है। गुजरात और महाराष्ट्र के बंटवारे से पहले ही यह स्टेशन बन चुका था। बंटवारे के बाद इस स्टेशन पर कोई बदलाव नहीं किया गया। प्लेटफॉर्म जहां ट्रेन खड़ी होती है वो गुजरात के क्षेत्र में हैं।

टॅग्स :गुजरातमहाराष्ट्रभारतीय रेलAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो