लाइव न्यूज़ :

66 साल की उम्र में पिता को हुआ प्यार तो बेटे ने खुशी-खुशी करा दी शादी, सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: December 4, 2020 11:12 IST

पिता को 66 की उम्र में दूसरी शादी करा शायोन पाल नामक शख्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही बटोर रहा है। लोग उसके इस काम की सराहना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमारे समाज में जहां लव मैरिज को अच्छा नहीं माना जाता, वहां एक बेटे ने अपने पिता की 66 साल की उम्र में शादी करा दी। 66 साल का यह शख्स अपनी पत्नी की मौत के बाद काफी अकेला पड़ गया था। जब बेटे को पता चला कि पिता को किसी से प्यार हो गया है तो उसने खुशी-खुशी उनकी दूसरी शादी करा दी।

'प्यार में उम्र कोई मायने नहीं रखती' हम इस तरह की कहावत को अक्सर सुनते हैं। बड़े उम्र में प्यार का इजहार कर शादी करना हर किसी के बस की बात नहीं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने 66 साल की उम्र में अपनी प्रेमिका से शादी कर सभी को चौंका दिया। यह शादी इसलिए और खास बन जाती है क्योंकि इसे कराने वाला कोई और नहीं बल्कि उस शख्स का बेटा ही था। 

जिस उम्र में माता-पिता अपने बच्चों की शादियां कराते हैं, वहां इस बेटे ने अपने पिता की शादी करा अनोखा काम किया। दरअसल, 66 साल के तरुण कांति पाल की शादी उन्हीं के बेटे शायोन पाल ने करा दिया है। शायोन पाल ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर लोगों को दी। शायोन के मुताबिक 10 साल पहले उनकी मां की मौत हो गई थी जिसके बाद पिता काफी अकेले पड़ गए थे। 

शायोन पाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि मां के गुजर जाने के बाद मेरे पापा काफी अकेले हो गए थे। मैं और परिवार के बाकी लोग उनके साथ तो थे, लेकिन मां के जाने से उनका जीवन खाली सा हो गया था। हमने उनके इस अकेलेपन को महसूस किया था। इतना ही नहीं शायोन पाल ने अपने पिता और अपनी नई मां स्वप्ना रॉय की लव स्टोरी का जिक्र भी किया है। 

शायोन ने बताया कि उनके पिता तरुण कांति पाल और स्वप्ना रॉय की मुलाकात एक फैमिली फंक्शन में हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई, दोनों के परिवार वालों के बीच में भी बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। इसके बाद दोनों की बातचीत पर ब्रेक लग गया और करीब 4 महीने बाद अचानक से स्वप्ना रॉय का फोन पापा के पास आया, जिसमें उन्होंने शादी के लिए प्रपोजल रखा। 

टॅग्स :सोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल