लाइव न्यूज़ :

धांसू स्टंट से इंटरनेट पर छाये ये दोनों बच्चे, ओलिंपिक मेडलिस्ट नाडिया ने वीडियो शेयर किया तो खेल मंत्री रिजिजू ने कहा- सरकार देगी ट्रेनिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 04:48 IST

रोमानिया की रिटायर्ड जिमनास्ट 57 साल की नाडिया कोमेंसी (Nadia Comaneci) ने पांच ओलिंपिक गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। नाडिया कोमेंसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों बच्चों को जल्द ही  कोलकाता के एसएआई में ट्रेनिंग दी जायेगी। जशिका 11 साल की हैं। जबकि अजाउद्दीन की उम्र 12 साल है।

पांच बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट जिमनास्ट नाडिया कोमेंसी ने 29 अगस्त को भारत के दो स्कूली बच्चों की वीडियो शेयर की थी। जिसमें वो दोनों स्टंट करते दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर इन दोनों बच्चों जशिका खान और मोहम्मद अजाउद्दीन की वीडियो अब वायरल हो रही है। इतना ही नहीं इन दोनों बच्चों के वीडियो को खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि वो इन बच्चों से मिलना चाहते हैं। किरेन रिजिजू ने नाडिया कोमेंसी को भारतीय बच्चों का वीडियो शेयर करने के लिये धन्यवाद भी दिया है। 

वीडियो में दोनों बच्चे  समरसॉल्ट और कार्टव्हील करते नजर आ रहे हैं। जशिका 11 साल की हैं। जबकि अजाउद्दीन की उम्र 12 साल है। नाडिया के इस वीडियो को शेयर करने के बाद पूरी दुनिया का ध्यान इन बच्चों पर गया। भारत सरकार इन दोंनों स्कूली बच्चों को ट्रेनिंग दिलवाने की तैयारी कर रही है। दोनों बच्चों को जल्द ही  कोलकाता के एसएआई में ट्रेनिंग दी जायेगी। 

दोनों बच्चों को 4 सितम्बर को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) के इस्टर्न सेंटर में बुलाया गया थे। अब जल्‍द ही उन्हें फुल टाइम ट्रेनिंग दी जाएगी। हालांकि ये वीडियो नाडिया से पहले खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शेयर किया था और बच्चों के बारे में जानकारी मांगी थी। लेकिन जैसे ही इसे नाडिया ने शेयर किया ये वायरल हो गया। 

खेल मंत्री किरेन रिजिजू  ने ट्वीट में लिखा, ''नाडिया कोमेंसी ने इन भारतीय बच्चों का वीडियो शेयर किया। नाडिया पहली जिमनास्ट हैं, जिन्होंने 1976 ओलिंपिक में परफेक्ट 10 स्कोर किया था।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…