लाइव न्यूज़ :

Watch: राकेश झुनझुनवाला का 'कजरा रे' गाने पर यह डांस देख झूम उठेंगे आप, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2022 15:01 IST

वीडियो में व्हीलचेयर से चलने वाले राकेश झुनझुनवाला को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ गाने की धुन पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में उन्हें अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ गाने की धुन पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।रविवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण झुनझुनवाला की मौत हुई।

मुंबई: शेयर मार्केट के दिग्गज राकेश झुनझुनवाला अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन उनकी सुनहरी यादें, आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। पिछले साल का उनका पुराना एक वीडियो जिसमें वह बॉलीवुड फिल्म 'बंटी और बबली' के मशहूर गाने 'कजरा रे' में दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में व्हीलचेयर से चलने वाले राकेश झुनझुनवाला को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ गाने की धुन पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। कांग्रेस नेता संजय निरुपमट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं, 'राकेश झुनझुनवाला की दोनों किडनियाँ खराब हो गईं थीं। वे डायलिसिस पर थे। उनका यह वीडियो मौत को बौना बता रहा है। बस, जिंदगी जीने की जिद्द होनी चाहिए।'

वहीं वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए केशव अरोड़ा ने लिखा है, "हां, आरजे (राकेश झुनझुनवाला) का निधन हो गया लेकिन यह क्लिप मेरे दिल में हमेशा रहेगी जो दिखाती है कि वह कितने खुश थे।" 

बता दें कि राकेश झुनझुनवाला का रविवार को 62 साल की उम्र में निधन हो गया। किडनी की बीमारी के कारण पिछले कुछ महीनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। रविवार की सुबह, उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

कार्डियक अरेस्ट के कारण झुनझुनवाला की मौत हुई।  7 अगस्त को अकासा एयर की पहली उड़ान के उद्घाटन समारोह में उन्हें आखिरी बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था। एक संक्षिप्त भाषण के बाद, उन्होंने उद्घाटन उड़ान में भी यात्रा की। 

टॅग्स :Rakesh Jhunjhunwalaसंजय निरुपमट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो