लाइव न्यूज़ :

Watch: प्लेन के अंदर सिगरेट पीते हुए बॉबी कटारिया का वीडियो वायरल, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया 'खतरनाक'

By रुस्तम राणा | Updated: August 11, 2022 14:29 IST

बॉबी कटारिया की इस वायरल वीडियो पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के खतरे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो को लेकर नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने कहा- हो चुकी है कार्रवाईकेंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा- इस तरह के खतरे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगासफाई में बोेले कटिरिया यह वीडियो विदेश में फिल्माया गया है

नई दिल्ली: सोशल मीडिया स्टार बॉबी कटारिया का एक वीडियो गुरुवार को एक फ्लाइट में धूम्रपान करते हुए वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कटारिया प्लेन पर लेटकर सिगरेट फूंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद हवाई यात्रा पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने समाचार एजेंसी एएनआई को पुष्टि की कि वीडियो पुराना है और उस समय बॉबी के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई थी।

वहीं बॉबी कटारिया की इस वायरल वीडियो पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के खतरे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी कटारिया के नाम से मशहूर बलविंदर कटारिया ने 23 जनवरी, 2022 को स्पाइसजेट की फ्लाइट से दुबई से नई दिल्ली की यात्रा की थी। वीडियो को उनके सोशल मीडिया पेजों से हटा लिया गया था। अधिकारियों ने कहा, "वीडियो उनके फेसबुक/इंस्टा पेज पर उपलब्ध नहीं है। विमानन सुरक्षा द्वारा पहले ही इस पर कार्रवाई की जा चुकी है।"

आपको बता दें कि इससे पहले 28 जुलाई को उसने देहरादून में एक सड़क के बीच में शराब पीते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। रिपोर्टों में कहा गया है कि उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो पर ध्यान दिया है और कहा है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अपनी वायरल वीडियो के लेकर कटिरिया ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो विदेश में फिल्माया गया है। बॉबी कटारिया ने बताया कि अपनी बायोपिक के लिए इसे शूट किया गया था। बॉबी ने कहा कि 2024 में उनकी बायोपिक आएगी। 

टॅग्स :वायरल वीडियोJyotiraditya Scindia
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो