लाइव न्यूज़ :

यूनाइटेड किंगडम में ओडिशा की महिला का कमाल, साड़ी पहनकर 42.5 किमी के मैराथन में दौड़ी, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2023 08:54 IST

मैनचेस्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ती नजर आ रही है। यह महिला ओडिशा की है जो ब्रिटेन में रहती है।

Open in App

मैनचेस्टर: यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली ओडिशा की एक महिला चर्चा में आ गई है। दरअसल 41 साल की मधुस्मिता जेना दास ने संबलपुरी साड़ी पहनकर मैनचेस्टर में 42.5 किमी के मैराथन में न केवल हिस्सा लिया बल्कि उसे पूरा भी किया। इन्होंने लाल रंग की साड़ी और जूते पहनकर मैराथन में हिस्सा लिया और 4 घंटे 50 मिनट में दौड़ पूरी की।

सोशल मीडिया पर इनकी खूबर चर्चा हो रही है। एक ट्विटर यूजर ने तस्वीरें साझा की जिसमें मधुस्मिता दास अन्य प्रतिभागियों के साथ मैराथन में भाग लेती दिख रही हैं।

इस ट्वीट में लिखा गया, 'यूके के मैनचेस्टर में रहने वाली एक उड़िया ने संबलपुरी साड़ी पहनकर ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े मैनचेस्टर मैराथन 2023 में दौड़ लगाई! वाकई कितना अच्छी बात है। उसका क्या शानदार उत्साह था! संबलपुर आपकी एक विशिष्ट समावेशी सांस्कृतिक पहचान है जो सदियों से सह-अस्तित्व वाले आदिवासी और लोक समुदायों के मजबूत जुड़ाव से उत्पन्न होती है। यह एक कठिन दौर है, आइए शांति और सद्भाव बनाए रखें।'

'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटल यूके' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी मैराथन का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें महिला साड़ी में आराम से दौड़ती दिख रही है, जबकि उसके दोस्त और परिवार वाले उसके लिए तालियां बजा रहे हैं।

ट्वीट में लिखा था, 'मधुस्मिता जेना, ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाली एक भारतीय, एक सुंदर संबलपुरी साड़ी में आराम से मैनचेस्टर मैराथन 2023 में हिस्सा लेती है। गर्व से अपनी भारतीय विरासत को प्रदर्शित करते हुए, वह भारतीय पोशाक पर एक आकर्षक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत कर रही हैं।'

टॅग्स :ओड़िसाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो