लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: अस्पताल में नर्सों के बाद अब दो महिला सहायकों के नाचने का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: June 29, 2019 15:57 IST

ओडिशा के कटक स्थित एस सी बी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में दो महिला सहायकों के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे कुछ दिन पहले मल्कानगिरी में एक अस्पताल में चार नर्सों ने अपने नाचने और गाने का वीडियो टिकटॉक पर रिकॉर्ड किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअस्थि रोग विभाग में दो महिला सहायकों के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सहायक ने कहा कि उसे नहीं पता था कि अस्पताल के वार्ड में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड की जा रही हैं।

कटक, 29 जूनः ओडिशा के कटक स्थित एस सी बी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में दो महिला सहायकों के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे कुछ दिन पहले मल्कानगिरी में एक अस्पताल में चार नर्सों ने अपने नाचने और गाने का वीडियो टिकटॉक पर रिकॉर्ड किया था। अस्पताल के अधीक्षक प्रोफेसर सी बी के मोहंती ने शुक्रवार को कहा कि वह मामले को देख रहे हैं और दोषियों को सजा दी जाएगी।

मोहंती ने कहा, "घटना मेरे संज्ञान में आई है और एक टीम वीडियो की जांच कर रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।" मामले के अनुसार कथित रूप से अस्पताल के अस्थि रोग वार्ड में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दो महिला सहायकों को एक गाने की धुन पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इसमें पीछे कुछ रोगी भी दिखाई देते हैं।

वीडियो में दिख रही एक सहायक ने कहा कि उसे नहीं पता था कि अस्पताल के वार्ड में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड की जा रही हैं। इस बीच, मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल की चार नर्सों को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को छुट्टी पर जाने को कहा गया। नर्सों पर अत्यधिक चिकित्सीय लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

वे टिकटॉक वीडियो में अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) के भीतर अपनी आधिकारिक वर्दी में नाचते-गाते दिखती हैं। इस दौरान वे एक नवजात को शिशु को हाथों में लिए दिखाई देती हैं।

टॅग्स :ओड़िसावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो