लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: आवारा कुत्तों से बचने के दौरान कार से स्कूटी की जोरदार टक्कर, बच्चे समेत सड़क पर गिरी महिलाएं

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2023 12:27 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि घटना बेरहामपुर शहर के गांधी नगर 7वें लेन की है। 

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में आवारा कुत्तों ने स्कूटी सवार का किया पीछा तो हुआ जोरदार एक्सीडेंट स्कूटी रोड पर खड़ी कार से टक्कराई हादसे में महिला और बच्ची को गंभीर चोटे आई

भुवनेश्वर: सोशल मीडिया पर एक महिला की स्कूटी के कार से टक्कर का खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ओडिशा की है जहां स्कूटी सवार महिला के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए।

कुत्तों से बचने के लिए महिला स्कूटी तेजी से चलाती हुई जा रही थी कि तभी उसकी स्कूटी सामने खड़ी कार से टकरा गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला और स्कूटी पर सवार एक बच्ची सीधा सड़क पर गिर गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि घटना बेरहामपुर शहर के गांधी नगर 7वें लेन की है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी पर एक बच्चे समेत 3 लोग सवार है। इस दौरान उनके पीछे चार-पांच आवारा कुत्ते पड़ गए। तेजी से दौड़ रहे कुत्तों को देख स्कूटी सवार दोनों महिलाएं डर गई और स्कूटी चलाने के दौरान वह कार से जा टकराई। टक्कर के बाद ही दोनों महिलाएं और बच्ची गिर गए। इस घटना में तीनों को गंभीर रूप से चोटे आई है।

बता दें कि ये कोई पहली घटना नहीं है। देश के अलग-अलग राज्यों में आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं देखने को मिल रही है। इससे पहले शनिवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में कुत्ते के कारण एक नवजात की मूत्यु का मामला सामने आया था।

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल के प्रसूति वार्ड के पास एक कुत्ते ने एक नवजात शिशु को घसीटते हुए देखा गया। अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने कुत्ते का पीछा किया। हालांकि, जब तक अधिकारी इसके बचाव में आए तब तक शिशु की मौत हो चुकी थी। 

टॅग्स :ओड़िसावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो