लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: प्रेमी के झगड़े में बीच बचाव करने गया फूड डिलीवरी बॉय ने खोया आपा, सरेआम की लड़की की पिटाई, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: April 1, 2022 10:48 IST

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक फूड डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को एक लड़की को सरेआम थप्पड़ और घूसे मारने का वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की को एक डिलीवरी बॉय उसे घूसे और थप्पड़ मार रहा हैरिपोर्ट के मुताबिक लड़की अपने प्रेमी से झगड़ा कर रही थी जिसको बीच बचाव में डिलीवरी बॉय ने अपना आपा खो दिया

भुवनेश्वरः ओडिशा के भुवनेश्वर में एक फूड डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को एक लड़की को सरेआम थप्पड़ और घूसे मारने का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदिरा गांधी पार्क से बाहर आने के बाद एक लड़की की अपने प्रेमी से तीखी नोकझोंक हो गई। वीडियो में लड़की अपने प्रेमी को गालियां देती है और पत्थर से उसपर हमले भी करती है।

लड़की के अपने प्रेमी को प्रताड़ित करने के दौरान वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है जिसपर वह और भड़क जाती है। लोगों द्वारा उसके कृत्य को रिकॉर्ड करने के दौरान उनको भी अपशब्द बोलती है और मोबाइल छीनने की कोशिश करती है। इस बीच वहां डिलीवरी एक्जीक्यूटिव भी आता है और मामले मेें बीच-बचाव करने की कोशिश करता है जिसपर लड़की उसको भी गालियां देने लगती है।

डिलीवरी बॉय आखिरकार अपना आपा खो देता है और उसे पीटना शुरू कर देता है। वीडियो में वह उसे धक्का मारते, घूंसे मारते और थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। रास्ते से गुजरनेवाले राहगीर भी ये देख हैरान रह जाते हैं। भीड़ द्वारा मना करने के बावजूद फूड डिलीवरी बॉय उसे जोर-जोर से थप्पड़ और घूसे मारता रहता है। दर्शकों ने अंततः हस्तक्षेप किया और चीजों को शांत करने की कोशिश की।

अभी तक न तो लड़की और न ही डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इंडिया टुडे से बात करते हुए, भुवनेश्वर डीसीपी उमाशंकर दास ने कहा, चूंकि यह दोनों पक्षों द्वारा पिटाई की घटना थी, मैंने संबंधित पीएस अधिकारी को उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :ओड़िसावायरल वीडियोहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'