लाइव न्यूज़ :

हॉकी के बुरे वक्त में नवीन पटनायक ने दिया था साथ, भारत की जीत के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुए मददगार

By अभिषेक पारीक | Updated: August 5, 2021 14:36 IST

भारतीय पुरुष हॉकी ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस जीत के बाद एक शख्स का नाम हर किसी की जुबान पर हैं और वो हैं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पुरुष हॉकी ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। इस जीत के बाद ओडिशा सरकार और नवीन पटनायक की जमकर तारीफ हो रही है। हॉकी के पुराने दिन लौटाने के लिए लोगों ने नवीन पटनायक सरकार का आभार जताया है। 

भारतीय पुरुष हॉकी ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस जीत के बाद एक शख्स का नाम हर किसी की जुबान पर हैं और वो हैं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक। लोगों का कहना है कि हॉकी का सुनहरा दौर देश में वापस लौट आया है और इसे लौटाने के लिए नवीन पटनायक की जमकर तारीफ हो रही है। बहुत से लोगों ने हॉकी को उसके पुराने दिन लौटाने के लिए ओडिशा सरकार का आभार जताया है। 

हॉकी में भारत को 41 साल बाद पदक मिला है और यह निश्चित रूप से नवीन पटनायक सरकार की कोशिशों का नतीजा है। जिसने हॉकी को स्पोंसर कर उसकी मदद की। भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली हॉकी इंडिया के लिए एक वक्त ऐसा ीी था, जब उसके पास कोई स्पोंसर नहीं था। उस वक्त नवीन पटनायक सरकार ने उसकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया। नवीन पटनायक ने अपनी युवा अवस्था में हॉकी खेली है। दून स्कूल में पढ़ते हुए उन्होंने हॉकी में गोलकीपर की भूमिका निभाई है। 

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की ऑफिशियल स्पोंसर सहारा ने 2018 में जब अपने हाथ खींच लिए थे। स्पोंसर नहीं होने का अर्थ था कि व्यावहारिक रूप से भारतीय टीम का प्रतिस्पर्द्धा के खेल में कहीं नहीं टिकना। हॉकी के बुरे दौर में ओडिशा सरकार ने कदम आगे बढ़ाए और हॉकी इंडिया के साथ 100 करोड़ रुपये की डील की। उन्होंने अगले पांच वर्षों तक पुरुष और महिला टीमों को स्पोंसर करने का बीड़ा उठाया और अब पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में चार दशकों के सूखे को मैडल से खत्म कर दिया है। 

नवीन पटनायक सरकार ने 2017 में कलिंग लांसर्स क्लब को स्पोंसर किया और हॉकी इंडिया लीग जीती। इसके एक साल बाद ही ओडिशा ने हॉकी वर्ल्ड लीग की मेजबानी की। साथ ही 2023 में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप भी ओडिशा में कराने की तैयारी है। 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला भी देखा। साथ ही उन्होंने जीत के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों से टेलीफोन पर बात की है।

साथ ही एक ट्वीट किया, 'ब्रिलियंट इन ब्लू, भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए शानदार जीत पर बधाई, टोक्यो ओलंपिक में यह ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों को आने वाली पीढ़ियों तक प्रेरित करेगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

ओडिशा सरकार और नवीन पटनायक के प्रयासों को अब लोग सोशल मीडिया पर जमकर सराह रहे हैं। किसी ने हॉकी में जीत के बाद ओडिशा सरकार के प्रयासों की सराहना की है तो कोई नवीन पटनायक की प्रशंसा कर उन्हें धन्यवाद दे रहा है। 

टॅग्स :नवीन पटनायकटोक्यो ओलंपिक 2020भारतीय हॉकी टीमहॉकी इंडियाओलंपिकओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो