लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ लगे 'आतंकवादी GO BACK' के नारे फिर भी ट्रोल हुईं सांसद, यूथ कांग्रेस ने कहा- 'नाथूराम गोडसे की उपासक...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 26, 2019 16:08 IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर विरोध का सामना करना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को देखते ही छात्रों ने आतंकवादी गो बैक, गो बैक (वापस जाओ , वापस जाओ)  के नारे लगाए।कुछ दिनों पहले भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का फ्लाइट में सीट को लेकर विवाद हो गया था।

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को देखते ही एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी गो बैक, गो बैक (वापस जाओ , वापस जाओ)  के नारे लगाए। एनएसयूआई के कार्यकर्ता माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के बाहर ये नारे लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर विरोध का सामना करना पड़ा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नारे लगाए गएं लेकिन फिर सांसद ही ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं। कई ट्विटर यूजर का कहना है कि महात्मा गांधी का अपमान करने और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडन करने वालों के साथ यही होना चाहिए। 

वीडियो को यूथ कांग्रेस के अधिकारिक पेज ने शेयर कर लिखा है- ''आतंकवादी गो बैक, गो बैक  के नारों के साथ मध्यप्रदेश एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और माखनलाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने नाथूराम गोडसे की उपासक और आतंकवाद की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को माखनलाल विश्वविद्यालय के अंदर घुसने भी नही दिया, नतीजन सांसद महोदया को उल्टे पांव वापिस लौटना पड़ा।''

असल में माखनलाल विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन के तीसरे सेमेस्टर की दो छात्राएं मनु शर्मा और श्रेया पांडे मंगलवार (24 दिसंबर) रात करीब आठ बजे अचानक धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का आरोप है कि क्लास में कम उपस्थिति बताकर उन्हें तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं देने से मना कर दिया गया है। धरने पर बैठी छात्राओं की मांग थी कि उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए और एचओडी के खिलाफ कार्रवाई हो। इन्ही छात्राओं के समर्थन में सांसद प्रज्ञा ठाकुर वहां पहुंची थीं। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से छात्राओं को परीक्षा में बैठने देने की मांग की थी। लेकिन तभी छात्रों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।

इस घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर किया है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि इस मामले पर वह कानून कार्रवाई करवाएंगी। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने लिखा, धरने पर बैठी माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्राएं से मिलने पहुंची प्रज्ञा, फिर क्या होना था आतंकवादी वापस जाओ , वापस जाओ प्रज्ञा ठाकुर मुर्दाबाद मुर्दाबाद होने लगी।

एक यूजर ने लिखा, प्रज्ञा ठाकुर का फिर से हुआ विरोध 

फ्लाइट की सीट को लेकर प्रज्ञा ठाकुर का हुआ था विवाद 

कुछ दिनों पहले भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का फ्लाइट में सीट को लेकर विवाद हो गया था। सांसद प्रज्ञा ठाकुर स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल शनिवार (21 दिसंबर) को आ रही थीं। प्रज्ञा ठाकुर विमान में उनकी मनचाही सीट नहीं मिल पाने की वजह से नाराज थी। विमान के क्रू ने दिल्‍ली से भोपाल की यात्रा के लिए प्रज्ञा ठाकुर को वह सीट देने से इंकार कर दिया, जिस पर बैठ कर वह अपना सफर पूरा करना चाहतीं थीं।

इसी दौरान फ्लाइट में एक शख्स ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बोला, आपको शर्म आनी चाहिए आपकी वजह से इतने लोगों को दिक्कत हो रही है। आप एक जन प्रतिनिधि हैं...आपका काम ये नहीं है कि आप जनता को परेशान करें। आप फर्स्ट क्लास से सफर नहीं कर सकतीं।''

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

कारोबार62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण?, बर्थ डे एक दिन पहले सीएम डॉ. यादव ने दतिया को दी बड़ी सौगात?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी