लाइव न्यूज़ :

यहां जबरन लड़कियों को बना रहे हैं मोटी, पिलाया जा रहा है जानवरों वाला केमिकल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 3, 2019 05:20 IST

भोजन की कमी के कारण गरीब लोग बच्चियों को मोटा करने के लिए खतरनाक तरीका अपनाते हैं. वो उन्हें जानवरों को मोटा करने वाला केमिकल पीने के लिए मजबूर करते हैं.

Open in App

बदलती लाइफ स्टाइल के चलते लोगों का ठीक से खानपान नहीं हो रहा. बिजी लाइफ के कारण वो वजन कंट्रोल नहीं कर पा रहे. नतीजा, करीब 10 में से 6 लोगों का वजन बढ़ रहा है. खासतौर से हर लड़की जीरो फिगर की चाहत रखती है. स्लिम और ट्रिम रहने के लिए वो जिम में घंटों पसीना भी बहाती हैं, लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां लड़कियां पतली नहीं, बल्कि मोटी होना चाहती हैं. यही नहीं इसके लिए वो काफी जद्दोजहद करती हैं.

16000 कैलोरी लेने को मजबूर 

जानकर हैरानी होगी, अफ्रीका के मॉरीटेनिया में लड़कियों को मोटा करने के लिए 16000 तक कैलोरी डाइट लेने के लिए मजबूर किया जाता है. इस संबंध में डॉक्यूमेंट्री भी सामने आई है. दरअसल, यहां लड़कियों के मोटापे से उनकी सुंदरता और संपन्नता को आंका जाता है. यहां की औरतों को मोटा होने के लिए अमानवीय हथकंडों से भी गुजरना पड़ता है.

अपनाते हैं अमानवीय तरीके : यहां दो महीने का ‘फीडिंग सीजन’ होता है. इस दौरान 11 साल या ऊपर की लड़कियों को मोटा करने के लिए ऊंट का दूध, खिचड़ी जैसी चीजें खिलाई जाती हैं, ताकि वे वजन बढ़ा सकें और पुरुषों के लिए आकर्षक बन सकें. लड़कियों की मां उन्हें जबरदस्ती खाने को मजबूर करती हैं.

कई बार तो खाते-खाते उनके पेट में दर्द हो जाता है, उल्टियां करने लगतीं है, फिर भी जबरदस्ती खिलाया जाता है. भोजन की कमी के कारण गरीब लोग बच्चियों को मोटा करने के लिए खतरनाक तरीका अपनाते हैं. वो उन्हें जानवरों को मोटा करने वाला केमिकल पीने के लिए मजबूर करते हैं.

यही नहीं, घर में ज्यादा खाना नहीं होता, तो परिवार के दूसरे सदस्य भूखे रह जाते हैं, ताकि लड़कियों को ज्यादा खाना मिल सके. गौरतलब है, यहां करीब एक चौथाई लड़कियों को ज्यादा खाने के लिए मजबूर किया जाता है. इससे डायबिटीज, हार्ट फेल व किडनी के फेल का खतरा बढ़ जाता है. ‘सीजन फीडिंग’ की वजह से कई की मौत भी हो चुकी है.

टॅग्स :महिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो