लाइव न्यूज़ :

गार्ड को गाली देने का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2022 15:54 IST

ऐसा बताया जा रहा है कि गार्ड द्वारा गेट खोलने में देरी को लेकर महिला का गार्ड से विवाद हुआ था। वायरल वीडियो में महिला गार्ड से गाली-गलौच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की करतूत को लेकर स्वाति मालिवाल ने लिखा - ये किस प्रकार का घटियापन हैबताया जा रहा है गार्ड द्वारा गेट खोलने में देरी को लेकर महिला का गार्ड से हुआ था विवाद महिला द्वारा वीडियो में बिहारी समुदाय को गालियां देते हुए भी सुना जा सकता है

नोएडा: सोसायटी के गार्ड को गाली देने और उसके साथ बदतमीजी करने वाली महिला को नोएडा पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद 'गालीबाज' महिला पर कार्रवाई की गई है। ट्विटर पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो को लेकर  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना का संज्ञान लिया और नोएडा पुलिस से महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

महिला की करतूत को लेकर स्वाति मालिवाल ने लिखा - ये किस प्रकार का घटियापन है

स्वाति मालिवाल ने ट्वीट किया, ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौच कर रही है। ये किस प्रकार का घटियापन है। नोएडा पुलिस इस महिला के खिलाफ सख्त कार्यवाही बहुत ज़रूरी है। 

गेट को देरी से खोलने पर हुआ विवाद

दरअसल, ऐसा बताया जा रहा है कि गार्ड द्वारा गेट खोलने में देरी को लेकर महिला का गार्ड से विवाद हो गया। वायरल वीडियो में महिला गार्ड से गाली-गलौच कर रही है। इतना ही नहीं वह एक गार्ड को उसकी वर्दी के कॉलर को भी पकड़ लेती है और उसके चेहरे पर वार करती है। महिला द्वारा वीडियो में बिहारी समुदाय को गालियां देते हुए भी सुना जा सकता है। घटना सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के जेपी ग्रुप सोसायटी की है।

पिछले दिनों एक महिला से बदतमीजी करने पर श्रीकांत त्यागी की हुई थी गिरफ्तारी

यह घटना नोएडा में एक ऐसी ही घटना के बाद हुई है, जिसमें स्वघोषित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी एक हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला को गाली देते और धक्का देते हुए देखा गया था। त्यागी को बाद में नोएडा पुलिस ने नोएडा सेक्टर 93बी में ग्रैंड ओमेक्स के परिसर में एक महिला को गाली देने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोनॉएडाNoida Policeस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…