लाइव न्यूज़ :

Video: मुस्लिमों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, फल भेंट कर किया स्वागत, कंधे पर उठाकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे

By अनिल शर्मा | Updated: July 26, 2022 10:19 IST

नोएडा के सेक्टर-12 में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ यात्रा से लौटे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और फल भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम युवकों ने कांवड़ियों को कंधे पर उठाकर भाईचारे की मिसाल भी पेश की।

Open in App
ठळक मुद्दे नोएडा के सेक्टर-12 में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ यात्रा से लौटे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कीमुस्लिम युवकों ने कांवड़ियों को कंधे पर उठाकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए

नोएडाः सावन का महीना चल रहा है। अपने अराध्य शिव पर जलाभिषे के लिए कांवड़िए दूर-दराज की यात्राओं पर हैं। शिवभक्तों पर राज्यों की सरकारें उनपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर रही हैं जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया। इस बीच एक नोएडा से भी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल को देखा महसूस किया जा सकता है।

यहां सेक्टर-12 में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ यात्रा से लौटे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और फल भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम युवकों ने कांवड़ियों को कंधे पर उठाकर भाईचारे की मिसाल भी पेश की। वहीं कांवड़ यात्रा से लौटे युवक मुस्लिम समुदाया की इस खातिरदारी को देखर काफी खुश हुए। 

 सेक्टर-12 में बाबा कलरिया मंदिर है जहां शिव लिंग पर जल चढ़ाया जाता है। सावन के मौके पर मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए है। सोमवार दोपहर कावड़ियों का एक दल हरिद्वार से नोएडा के सेक्टर-12 पहुंचा। यहां मुसलिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्हें फल भी भेंट किया और कंधे पर भी उठाया। फल वितरित कर रहे कुछ मुस्लिम युवकों ने कावड़ियों को कंधे पर उठाकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, युवा कावड़ियां जिंदाबाद के नारे लगाए।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने और कांवड़ यात्रा की निगरानी करने के निर्देश दिए थे. मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने मोदीपुरम, पल्लवपुरम में मार्ग पर खड़े होकर कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे। उत्तराखंड के हरिद्वार में भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई थी। 

टॅग्स :नॉएडासावनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'