लाइव न्यूज़ :

'नहीं मैम, हम आपके पैसे नहीं लेना चाहते' कहकर बूढ़ी महिला के माथे को चूमकर रफूचक्कर हुए चोर, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 13:36 IST

Viral Video: सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दो लोग हेलमेट पहनें मेडिकल स्टोर में प्रवेश करते हैं और दोनों के हाथ में पिस्तौल है।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना ब्राजील के अमारेंटे शहर में स्थित एक मेडिकल स्टोर में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लुटेरे भागने से पहले लगभग 240 डॉलर नकद और कुछ अन्य सामान चुरा ले गए।

सोशल मीडिया पर चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ब्राजील के एक मेडिकल स्टोर में हथियार समेत दो चोरों ने धावा बोल दिया। मेडिकल में मौजूद बूढ़ी महिला ने जब उन्हें पैसा देने लगी तो एक चोर ने पैसा लेने से इनकार कर दिया और जाने से पहले उस महिला के माथे को चूमकर रफूचक्कर हो गए। 

इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दो लोग हेलमेट पहनें मेडिकल स्टोर में प्रवेश करते हैं। दोनों के हाथ में पिस्तौल है। इनमें से एक चोर मेडिकल स्टोर के कर्मचारी धमकी के साथ पैसे लूट रहा है।   वहां मौजूद दूसरा चोर बूढ़ी महिला से बात कर रहा है।  

वहीं, इंडियन एक्सप्रेस ने ब्राजील के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि मेडिकल स्टोर के मालिक ने कहा कि जब महिला ने उन चोरों को पैसे देने की बात कही तो उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया और कहा, नहीं, मैडम आप शांत जाएं, हम आपके पैसे नहीं ले सकते हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार को ब्राजील के अमारेंटे शहर में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लुटेरे भागने से पहले लगभग 240 डॉलर नकद और कुछ अन्य सामान चुरा ले गए।

देखें वीडियो- 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी