लाइव न्यूज़ :

गरीब दिहाड़ी मजदूर बना यूट्यूबर, वीडियो बनाकर अब लाखों रुपये की हो रही है कमाई, जानें उनकी पूरी कहानी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 8, 2021 13:49 IST

अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो आपको कोई नहीं रोक सकता है। ऐसी ही कहानी है ओडिशा के संबलपुर के इसाक मुंडा की है कि वह एक दिहाड़ी मजदूर से लाखों कमाने वाले यूट्यूबर कैसे बन गए ।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के दिहाड़ी मजदूर बने यूट्यूबर , कमा रहे हैं लाखों इसाक मुंडा ने कहा कि वीडियो बनाकर वह लोगों को अपनी संस्कृति के बारे में बताना चाहते हैं उन्होंने ने अपना पहला वीडियो चावल, करी,टमाटर और मिर्चा खाते हुए बनाया था

भुवनेश्वर: एक दिहाड़ी मजदूर से लेकर एक सफल यूट्यूबर बनने तक की इसाक मुंडा की कहानी काफी प्रेरणादायक है। ओडिशा के संबलपुर के रहने वाले आदिवासी इसार मुंडा पहले दिहाड़ी मजदूर थे । किसी तरह अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी का जुगाड़ करते थे । लॉकडाउन की मार ने उनके रोजगार को भी काफी प्रभावित किया । लॉकडाउन के कारण काम ठप होने के बाद इसाक को समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें । 

कहते हैं न जब भगवान एक रास्ता बंद करते हैं तो दूसरा रास्ता खोल देते है । बस आपको उस रास्ते पर चलना होता है। ऐसा ही हुआ इसाक के साथ हुआ । उन्होंने फूड ब्लॉगर्स से प्रभावित होकर मार्च 2020 में यूट्यूब वीडियो बनाने का फैसला किया और उन्होंने अपना पहला वीडियो चावल और करी खाते हुए  बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर हिट कर गया और अब तक इसे लाखों लोग  देख चुके हैं ।

वे इस वीडियो में अपने हाथ से चावल, सांभर , एक टमाटर और हरी मिर्च खाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को बनाने के लिए उन्होंने एक 3 हजार का स्मार्टफोन कर्ज लेकर खरीदा था ।

इस बारे में इसाक ने कहा कि 'मैंने वीडियो के लिए पहले  एक छोटा स्मार्टफोन खरीदने के लिए 3 हजार रुपए कर्ज लिया था । उन्होंने कहा कि मैं अपने  छोटे-से घर और गांव के जन-जीवन के बारे में वीडियो बनाता हूं , जिसमें मैंने दिखाया कि हम क्या और कैसे खाते हैं । मुझे खुशी है कि लोगों को मेरा वीडियो पसंद आया । इसकी मदद से मैं अब अच्छे पैसे कमा लेता हूं । '

इसाक मुंडा के चैनल का नाम 'इसाक मुंडा ईटिंग' के 7 लाख से अधिक सब्सक्राईबर है । उनके अधिकांश वीडियो स्थानीय भोजन और परिवेश के बारे में होते हैं । 

मुंडा ने कहा कि 'अगस्त 2020 में मुझे यूट्यूब से 5 लाख की कमाई हुई । इस बारे में मुंडा ने ओडिशा टीवी को  बताया था । उन्होंने कहा कि मैंने इन पैसों से घर बनाया है और अपने परिवार को गरीबी से उबारने में मदद की  । मैंने अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करने का फैसला किया है ।' उन्होंने कहा कि 'वीडियो बनाने का उद्देश्य केवल पैसा कमाना नहीं है बल्कि अपनी स्थानीय परंपराओं के बारे में लोगों को बताना है और अब वह दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम की तलाश नहीं करते हैं ।'

टॅग्स :वायरल वीडियोओड़िसायू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'