लाइव न्यूज़ :

VIDEO:बेटी ईशा की सगाई में जमकर नाचीं नीता अंबानी, किसी एक्ट्रेस से कम नहीं इनका परफॉर्मेंस

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2018 16:49 IST

ईशा अंबानी की शादी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होने जा रही है। दोनों बचपन के दोस्त हैं।

Open in App

मुंबई, 8 मई: देश के सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की 7 मई  को सगाई हुई है। ईशा अंबानी की शादी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होने जा रही है। दोनों बचपन के दोस्त हैं। मुंबई में सोमवार रात को आकाश अंबानी के घर एंटीलिया हाउस में सगाई की पार्टी रखी गई थी। 

इस सगाई पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुए थे। इस पार्टी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इन्ही वायरल वीडियो में से एक वीडियो नीता अंबानी के डांस का भी था। जिसको लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में नीता अंबानी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के गाने 'मवराई माझी' पर डांस कर करती दिख रही हैं। नीता अंबानी जब डांस कर रहीं थी तो स्टेज के पास ही मुकेश अंबानी खड़े हैं और वह अपनी पत्नी का डांस को देखकर जमकर तालियां बजा रहे थे।

 यह भी पढ़ें- 18 महीने में तैयार हुई थी सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी ड्रेस, जानिए क्या है खास

गौरतलब है कि अभी एक महीने पहले ही मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की भी सगाई हुई थी। आकाश अंबानी की शादी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हो रही है। ईशा के होने वाले पति मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू के बगड़ कस्बे के रहने वाले आनंद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं।  फिलहाल वह पीरामल एंटरप्राइज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो