लाइव न्यूज़ :

Nine Years Of Modi Govt: 9 साल पूरा, राजद कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा, 'ये कैसा भोकाल है देश में अघोषित आपातकाल है'

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2023 17:05 IST

Nine Years Of Modi Govt: पोस्टर के जरिए राजद प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल का विरोध कर रही है। राजद की ओर से महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार ने एयर इंडिया समेत कई सरकारी कंपनियों को बेच दिया है। 21 कंपनियों की लिस्ट भी दी हैं, जिसे राजद के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार बेचने जा रही है। पोस्टर में युवाओं के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए राजद सवाल पूछ रही है कि ‘तेरा इरादा क्या है?

Nine Years Of Modi Govt: केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के आज 9 साल पूरा हो गए हैं। इस दिन के विरोध में राजद समर्थकों ने पोस्टर के जरिये केंद्र सरकार पर तंज कसा है। राजद के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए पीएम मोदी की सरकार और उनकी नीतियों पर निशाना साधा और जिस दिन नरेंद्र मोदी ने शपथ ली उस दिन को धिक्कार दिवस के रूप में घोषित किया है। 

पोस्टर में लालू की तस्वीर लगाकर लिखा गया है कि ”ये कैसा भोकाल है देश में अघोषित आपातकाल है।” पोस्टर में नीचे निवेदकों में निराला यादव जो कि प्रदेश के महासचिव हैं, उनकी फोटो लगी हुई है। बीच में ओम प्रकाश चौटाला यादव की फोटो है, पोस्टर में उन्होंने खुद को युवा राजद का सचिव बताया है।

जबकि एकदम दाहिनी तरफ अरुण भाई जो कि प्रदेश महासचिव हैं उनकी फोटो लगी हुई है। ऊपर लालू यादव और उनके ठीक नीचे तेजस्वी यादव की फोटो है। इस पोस्टर के जरिए राजद प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल का विरोध कर रही है। पोस्टर के जरिए राजद की ओर से महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया गया है।

पोस्टर के अंदर लिखा है कि मोदी सरकार ने एयर इंडिया समेत कई सरकारी कंपनियों को बेच दिया है। इसके अलावा 21 कंपनियों की लिस्ट भी दी हैं, जिसे राजद के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार बेचने जा रही है। इसी पोस्टर में युवाओं के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए राजद सवाल पूछ रही है कि ‘तेरा इरादा क्या है? साल में 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन क्या इन बच्चों से पकौड़े तलवाने का इरादा है?’

टॅग्स :आरजेडीनरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी