लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया के इस शख्स ने में पहली बार चखा भारतीय व्यजनों का स्वाद, ऐसा आया रिएक्शन , वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 30, 2021 08:55 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाइजीरियन शख्स का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है । दरअसल भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद लैम्बोगिनी ने कहा - मैं तो पहले से ही भारतीय हूं ।

Open in App
ठळक मुद्देनाइजीरियन शख्स को भारतीय व्यंजन बेहद पसंद आया खाना खाकर कहा- मैं तो पहले से ही भारतीय हूं इसके बाद भारतीय डिश की खूब प्रशंसा की

अमेरिका : भारतीय व्यंजनों पूरी दुनिया में अपने मसालों और स्वाद को लेकर लोकप्रिय है । न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी भारतीय व्यंजन का अलग ही क्रेज है इसलिए तो विदेशों में भी भारतीय व्यंजन परोसने वाले कई रेस्तत्रां औऱ होटल दोगुनी कमाई कर रहे हैं । इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको इस बात का अंदाजा लग जाएगा कि भारतीय व्यंजनों का विदेशों में भी कितना क्रेज है ।

 दरअसल यह वीडियो अमेरिका के कनेक्टिकट के एक रेस्तरां का है । जहां पहली बार एक नाइजीरियन व्यक्ति ने भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा और वह इतना प्रभावित हुआ कि उसने वेटर से कहा कि मैं इसके लिए आपको दोगुनी कीमत दूंगा और पेटभर खाना खाया । साथ ही उन्होंने घर के लिए अलग-अलग भारतीय डिश पैक करवा ली । 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दंपती  बोनानी टेक आउट इंडियन में भारतीय खानों का स्वाद लेने पहुंचे थे । इनका नाम टैकारा राय और लैम्बोगिनी है । उन्होंने एक थाली ऑर्डर की , जिसका नाम विंदालू था । यह मूल रूप से गोवा की डिश है , जो पुर्तगाली डिश कार्ने डे विन्हा डी अलहोस पर आधारित है । खाने परोसने पर लैम्बोगिनी ने वेटर से कहा कि यह विंदालू है । अगर यह मीठा नहीं हुआ तो मैं इसके पैसे नहीं दूंगा । वेटर ने कहा - ये डिश मीठा नहीं बल्कि मसालेदार होता है ।

 मेम्ने विंदालू को चखने के बाद लैम्बोगिनी ने चावल की एक और थाली खा ली और खुशी से कहा - मैं तो पहले से ही एक भारतीय हूं । उसने वेटर को दोगुना भुगतान करने की बात कही । इस वीडियो को कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया , जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट औऱ रिएक्शनस दे रहे हैं । एक शख्स ने कहा कि अब मैं भी भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेना चाहता हूं । इस वीडियो को अबतक लाखों लोग पसंद कर चुके हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामइंडियन फूडनाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?