लाइव न्यूज़ :

JNU के छात्रों पर ट्वीट कर ट्रोल हुए पत्रकार अमिश देवगन, जवाब मिला- 40 साल के एंकर होकर भी पढ़ाई नहीं करते

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 21, 2019 16:40 IST

जेएनयू के छात्रों हॉस्टल के बढ़े फीस को लेकर पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को जेएनयू के हजारों छात्र अपने कैम्पस से संसद तक मार्च की।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी पत्रकार और एकंर अमिश देवगन हमेशा अपने ट्वीट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं।संसद तक मार्च कर विरोध प्रदर्शन वाले दिन दिल्ली पुलिस छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत करीब 100 जेएनयू छात्रों को हिरासत में लिया था।

न्यूज 18 के टीवी पत्रकार और एकंर अमिश देवगन अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्रों द्वारा बढ़े फीस को लेकर किए गए विरोध पर  अमिश देवगन ने ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जेएनयू के कुछ छात्र 20 साल लेकर 40 साल तक वहीं पढ़ाई करते हैं। यह है जेएनयू का फैक्ट। देवगन के इस ट्वीट पर 18 हजार से ज्यादा लाइक और तकरीबन पांच हजार रिट्वीट है। 

अमिश देवगन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए AL न्यूज के को-फाउंडर प्रतीक सिन्हा ने तंज करते हुए लिखा, न्यूज 18 के कुछ एंकर ने 40 साल के होने के बाद भी पढ़ाई शुरू नहीं की है। 

वहीं एक यूजर ने लिखा है कि जेएनयू में वह पढ़ाई कर रहे हैं तो कुछ अच्छा ही करेंगे लेकिन आप बताइए आपने पत्रकारिता में क्या किया है। 

एक यूजर ने लिखा मिल गया आपको करारा जवाब। 

एडिटर पल्लवी घोष ने लिखा कि इस उम्र तक पढ़ने में कोई बुराई नहीं है। 

जेएनयू के छात्रों हॉस्टल के बढ़े फीस को लेकर पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को जेएनयू के हजारों छात्र अपने कैम्पस से संसद तक मार्च करने की कोशिश में जमा हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें मेन गेट के पास ही रोक दिया था। लेकिन छात्रओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत करीब 100 जेएनयू छात्रों को हिरासत में लिया। पुलिस ने छात्रों को मार्च से रोकने के लिए रविवार देर रात से ही मेन गेट के दोनों तरफ भारी बैरिकेडिंग कर दी थी और इलाके में धारा 144 लगा दी थी। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल