लाइव न्यूज़ :

Viral Video: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का एक और एड हुआ वायरल, महिला के पास से गुजरते विमान को देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

By आजाद खान | Updated: January 19, 2022 13:34 IST

अमीरात एयरलाइंस का यह एड पिछले एड से भी ज्यादा खतरनाक और रोमांचक है। इसे सोशल मीडिया पर लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमीरात एयरलाइंस के बुर्ज खलीफा पर शूट किया हुआ एक और वीडियो एड वायरल हो रहा है। इस एड में भी निकोल स्मिथ है जो बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़ी है।एयरलाइंस के इस एड में एक A380 विमान को भी निकोल के पास से गुजरते दिखाई दे रहा है।

दुबई: अमीरात एयरलाइंस ने बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर फिर से एक बार अपना एड शूट किया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खुब हो रही है। जी हां, इस बार का एड पिछले बार के एड से भी ज्यादा खतरनाक है और यही कारण है कि इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक मॉडल दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर खड़ी है और उसके पास से अमीरात एयरलाइंस का एक विमान पास होते दिखाई दे रहा है। यह एड काफी रोमांचक है जिसे देख लोगों के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं। 

क्या कुछ खास है इस एड में

बता दें कि इस एड में संयुक्त अरब अमीरात की अमीरात एयरलाइंस ने अपने प्रमोशन के लिए यह वीडियो शूट किया है। इस वीडियो में प्रोफेशनल स्काइडाइवर निकोल स्मिथ को एक केबिन क्रू मेंबर के रुप में बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़ी देखा गया है। वे इस एड में वहां खड़ी कुछ कार्ड दिखा रही है और इस बीच उनके पास से अमीरात एयरलाइंस का A380 विमान भी गुजरता दिखाई दे रहा है। एड में विमान महिला के बहुत ही नजदीक से पास होते दिख रहा है जिसे देखने में लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।

पिछले एड में भी निकोल ने कुछ ऐसा ही किया था स्टंट

निकोल स्मिथ ने पहले भी अमीरात एयरलाइंस के लिए इस तरीका का एक एड शूट किया था। इस एड में भी वह बुर्ज खलीफा की चोटी खड़ी थी और कार्ड्स दिखा रही थी। अमीरात एयरलाइंस का यह एड भी खूब वायरल हुआ था और निकोल की काफी सराहनी भी हुई थी। इस शूट के बाद निकोल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस स्टंट के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि यह उनका अब तक का सबसे आश्चर्यजनक और रोमांचक स्टंट था। 

टॅग्स :बुर्ज खलीफादुबईवायरल वीडियोइंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO