लाइव न्यूज़ :

'इस थूक में जान है...' जावेद हबीब का एक महिला के बालों में थूकने वाले वीडियो हुआ वायरल, जानें मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट ने ऐसा किया क्यों

By आजाद खान | Updated: January 6, 2022 16:28 IST

वायरल इस वीडियो में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब को यह कहते हुए सुना गया है कि इस थूक में जान है।

Open in App
ठळक मुद्देफेमस हेयर ड्रेसर जावेद हबीब पर एक महिला के बालों में थूकने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।वीडियो में जावेद ने महिला के बाल को गंदा भी बताया है।

मुजफ्फरनगर: देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला के बालों में थूकते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुजफ्फरनगर का है जहां के एक होटल में जावेद हबीब बालों की रख रखाव पर ट्रेनिंग देने आए थे। इस दौरान लोगों को सिखाने के लिए उन्होंने एक महिला को बुलाया और इसके बाद उसका बाल काटते समय उसके बालों में थूकते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और अब लोग इस पर तिखी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

वीडियो के अनुसार, हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने पहले एक महिला को स्टेज पर बुलाया और फिर उसके बाल को काटकर लोगों को दिखाने लगे। इस दौरान जावेद ने महिला के बाल को सूखा पाया और पानी नहीं होने के कारण उसके बालों में थूकते हुए दिखाई दिए है। इसके बाद जावेद को यह भी कहते हुए देखा गया कि महिला के बाल गंदे हैं क्योंकि वे शैंपू नहीं की है। उन्होंने तो हद तब पार कर दिया जब वे थूकने के बाद यह कहते हुए दिखाई दिए कि उनके थूक में जान है। 

कौन है जावेद हबीब

जावेद हबीब देश के एक जाने माने हेयर ड्रेसर और हेयर स्टाइलिस्ट हैं। उन्होंने लंदन के मौरिस स्कूल ऑफ हेयर ड्रेसिंग और लंदन स्कूल ऑफ फैशन से आर्ट एंड साइंस ऑफ हेयर स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। उनके देश भर में कई हेयर सैलून भी हैं जो एक ब्रांड के रुप में इनके नाम से चलती हैं। बता दें कि जावेद अपने सैलून के अलावा लोगों के बाल के रख रखाव पर भी क्लास करवाते हैं। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेशहेयर केयरभारतअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'