लाइव न्यूज़ :

केवल 2000 रुपए की शर्त के लिए शख्स ने पी लिया नाली का पानी, देखें Viral Video में पन्नालाल ने कैसे जीती बाजी

By आजाद खान | Updated: January 16, 2022 14:53 IST

यह घटना 13 जनवरी को घटी है, लेकिन इसका वीडियो आज वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल 2000 रुपए के लिए एक शख्स द्वारा नाली के पानी को पीने का मामला सामने आया है।सरपंच के एक प्रतिनिधि और अन्य युवाओं ने पन्नालाल से यह शर्त लगाई थी। पन्नालाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विदिशा: मध्य प्रदेश विदिशा में पैसों के लिए एक शख्स द्वारा नाली के पानी को पीने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा रहा है कि शख्स के सामने यह शर्त रखा गया था कि अगर वह नाली का पानी पी लेता है तो उसे 2000 रुपए मिलेंगे। वीडियो में यह देखा गया है कि शर्त जीतने के लिए उस शख्स ने नाली के पानी को पीया है। इसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है और इस पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहें हैं। पन्नालाल के साथ यह घटना 13 जनवरी को घटी है, लेकिन इसका वीडियो आज वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

वीडियो में यह देखा गया है कि 60 साल के पन्नालाल ने नाली का पानी अपने हाथों में उठाया और उसे पी लिया। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने पन्नालाल के पानी पीने के बाद उसे शाबाशी भी दी थी। बताया जा रहा है कि यह घटना विदिशा के जवती गांव के कुशवाहा इलाके में घटी है। 14 सिकेंड के इस वीडियो में कई और लोगों की आवाज भी सुनने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में गांव के सरपंच का एक प्रतिनिधि के साथ कई और युवा भी शामिल हैं। इस पर जब पन्नालाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे उत्तेजित होकर नाले का पानी पी लिए थे। 

घटना से पहले पन्नालाल ने यह किया था

बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले पन्नालाल गांव के कुशवाहा इलाके से गुजर रहा था तभी उसका सुपारी नाली के पानी में गिर गया था। इसके बाद पन्नालाल ने सुपारी को नाली से निकाल कर उसे साफ पानी से धो लिया था। इसके बाद ही पन्नालाल के साथ नाली के पानी पीने वाली घटना घटी है। शर्त जीतने के बाद पन्नालाल को 2000 रुपए मिल गए थे।  

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोसोशल मीडियाविदिशाvidisha-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'