लाइव न्यूज़ :

चौथी पत्नी इंस्टाग्राम..पांचवीं फेसबुक और छठी पत्नी मिली टिकटॉक पर.. कौन है 8 शादियां करने वाला ऑन्ग, जानें आखिर क्यों दीवानी हैं इसकी बीवियां

By आजाद खान | Updated: January 31, 2022 12:51 IST

ऑन्ग ने अपनी सारी पत्नियों के लिए चार बेडरूम बनाए हैं। वे इसमें रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देथाइलैंड के 8 पत्नियों वाले इस शख्स की कहानी वायरल हो रही है।इनकी सारी पत्नियां बिना किसी झगड़े के एक साथ रहती है।ऑन्ग अपनी सारी पत्नियों को बारी बारी समय देते हैं।

मौजूदा हालात में जहां लोग भारत में एक ही बीवी के साथ नहीं रख सकते हैं और उनके बीच तलाक हो जाता है जिसके कारण भारत सरकार ने तीन तलाक बिल को निकाला है, वहीं के का यह शख्स  एक साथ 8 पत्नियों के साथ रहता है। जी हां, थाइलैंड (Thailand) का रहने वाला ऑन्ग डैम सोरोट (Ong Dam Sorot) ने 8 शादियां की है और उसकी सारी पत्नियां उनके साथ ही बिना किसी भेदभाव की रहती है। ऑन्ग डैम सोरोट अपनी 8 पत्नियों के कारण थाइलैंड में काफी फेमस है और अब लोग उनसे इतनी बीवियों को संभालने का राज पूछते हैं।

कैसे हुई 8 पत्नियों से शादी

टैटू आर्टिस्ट (Tatoo Artist) ऑन्ग डैम सोरोट का कहना है कि वे अपनी 8 पत्नियों से कैसे मिले, यह एक दिलचस्प कहानी है। उन्होंने बताया कि उनकी पहली पत्नी से उनकी मुलाकात एक दोस्त की शादी में हुई थी, इसके बाद उन्होंने शादी कर लिया। ऑन्ग ने बताया कि उनकी दूसरी पत्नी उनसे बाजार में मिली थीं। 

वहीं तीसरी पत्नी उन्हें अस्पताल में मिली थीं तो चौथी पत्नी से उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। यही नहीं पांचवीं पत्नी फेसबुक और छठी पत्नी टिकटॉक पर मिली थी। ऑन्ग के अनुसार, उनकी 7वीं पत्नी मां के साथ मंदिर जाने के दौरान मिली थी, जबकि 8वीं पत्नी छुट्टियों के दौरान मिली थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शादी से पहले उनकी सारी पत्नियों को उनके शादीशुदा होने की खबर थी। 

जानें ऑन्ग का इतनी पत्नियों को संभालने का राज 

ऑन्ग के मुताबिक, वे अपनी सारी पत्नियों को अलग-अलग समय देते हैं और इससे वे काफी खुश भी रहती हैं। उनकी पत्नियों के लिए ऑन्ग ने चार बेडरूम बनवाए हैं जिसमें उनकी पत्नियों रहती है और ऑन्ग बारी बारी से उनके पास जाते है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ऑन्ग की पत्नियों कभी भी आपस में नहीं लड़ती है और उन्हें ऑन्ग से कोई शिकायत भी नहीं होती है। 

उनकी पत्नियों का कहना है कि ऑन्ग उनकी खूब ख्याल रखते हैं और वे काफी प्यार भी करते हैं। ऑन्ग की पत्नियों का यह भी कहना है कि वे शादीशुदा है, इस बात को जानते हुए भी वे उनसे शादी करने के लिए तैयार हुई थी क्योकिं वे उनके प्रेम में दीवानी थी। 

टॅग्स :थाईलैंडअजब गजबवायरल वीडियोफेसबुकटिक टोकइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?