लाइव न्यूज़ :

गजब! अमीरों के लिए लाइन में खड़ा होकर ऐसे कमा रहा यह शख्स हजारों रुपए, जानें पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका

By आजाद खान | Updated: January 17, 2022 12:11 IST

फ्रेडी बेकिट का कहना है कि उसको अकसर बुजुर्ग लोग ही लाइन में खड़े होने के लिए पैसे देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन के फ्रेडी बेकिट लोगों के लिए लाइन लगाकर पैसे कमाते हैं।वे महीने में कई बार एक दिन में 16 हजार से भी ज्यादा पैसे कमा लेते हैं।फ्रेडी के इस काम को देख लोग दंग रह जाते हैं।

अकसर लोग आसानी से पैसा कमाना (Easy Ways to Earn money quickly) चाहते हैं और इसके लिए वे अलग-अलग तरीके भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को आसानी से पैसे कमाने का मौका मिलता है। ऐसे ही आसानी से पैसा कमाने का मौका लंदन के फ्रेडी बेकिट (Freddie Beckitt) को मिला है। ये जिस तरीके से पैसे कमाते हैं उसे आप जानकर दंग रह जाएंगे।

फ्रेडी अमीर लोगों के लिए लाइन लगाते हैं और इससे वे मोटी रकम कमाते हैं। फ्रेडी के मुताबिक, लोग उन्हें काफी पॉपुलर चीजों के लिए ही हायर करते हैं। वे किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट या फिर किसी म्यूजियम के एक्सिबिशन के लिए उन्हें लाइन लगाने को बोलते हैं जिसके लिए वे उसे पैसे भी देते है। वे पिछले तीन साल से लोगों के लिए यह काम कर रहे हैं। 

फ्रेडी कैसे कमाते हैं पैसा

रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के रहने वाले 31 साल के फ्रेडी अमीर लोगों को लिए लाइन में खड़े होते हैं। वे इसके लिए उनसे अच्छी रकम चार्ज करते हैं। जब इस पर फ्रेडी बेकिट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अकसर अमीर और बुजुर्ग लोग ही इस सेवा के लिए बुलाते हैं। उनका कहना है कि लोगों के पास वक्त कम होता है जिससे वह किसी लाइन में खड़े नहीं हो सकते हैं, ऐसे में वे इन लोगों के काम आते हैं और इनके लिए लाइन लगाते है जिसके लिए उन्हें पैसे भी मिलते हैं।

फ्रेडी ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा बुजुर्ग लोग ही इस सेवा के लिए मौका देते हैं क्योंकि वे लंबे लाइन में ज्यादा देर तक खड़े नहीं हो पाते है। 

कितना कमा लेते हैं फ्रेडी

इस पर बोलते हुए फ्रेडी ने कहा कि सबसे पहले एक बुजुर्ग ने उन्हें वी एंड ए म्यूजियम के टिकट खरीदने के लिए पैसे दिए थे। फ्रेडी ने जब उसके लिए टिकट ले लिया था तो उस बुजुर्ग ने उसे कुछ पैसे भी दिए थे। इसके बाद कई और बुजुर्गों ने भी उसे टिकट लेने के लिए पैसे दिए थे। इसके बाद से ही वह यह काम करने लगा था। फ्रेडी 1 घंटे तक लाइन में खड़े होने के लिए करीब 2 हजार रुपए तक चार्ज करते हैं।

ऐसे करके वे महीने में कई बार एक दिन में 16 हजार से भी ज्यादा पैसे कमा लेते हैं। फ्रेडी किसी भी मौसम में लाइन लगाने के लिए तैयार रहते हैं। वे सर्दी, गर्मी या बरसात हर मौसम में सेवा देते हैं। 

टॅग्स :Londonकमाईमनीmoney
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी