लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में चोरों ने मचाया शोर, ऐसे लूटा अमेजॉन और फेडएक्स के करोड़ों का सामान; रेल पटरियों पर पैकेट फेंक हुए फरार

By आजाद खान | Updated: January 16, 2022 11:19 IST

इन चोरियों से कई अमेरिकी कंपनियों के काम पर भी असर पड़ रहा है। कंपनियां अब रेल सेवा का इस्तेमाल नहीं करने पर भी विचार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई महीनों की अगर तुलना करें तो लॉस एंजलिस में चोरी की कई नए मामले सामने आएं हैं। चोर रेलगाड़ियों में जा रहे ऑनलाइन डिलिवरी वाले माल को ज्यादा निशाना बना रहे हैं।इस चोरी में अब तक करोड़ो का माल लूटा जा चुका है।

लॉस एंजिलिस: इन दिनों अमेरिका के लॉस एंजलिस में चोरी के मामलों में भारी बढ़ौत्तरी हुई है। चोरों का अब इतना साहस बढ़ गया है कि वे अब चलती मालगाड़ी को भी निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चोर उन मालगाड़ियों पर ज्यादा हमला बोल रहे हैं जिसमें ऑनलाइन बुकिंग की गई डिलिवरी वाले सामान हैं। पिछले साल ही जब क्रिसमस पर लोगों ने खूब खरीदारी की थी तब इन चोरी में करोड़ो का माल लूटा था। चोरी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि रेल सेवा देने वाली कंपनी भी अब ट्रेन चलाने से डर रही है। यही नहीं सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें यह चोरी की हुई माल के पैकेट को रेल की पटरियों के पास देखने को मिला है। चोर अकसर चोरी की हुई माल को लेकर पैकेट वहीं छोड़ भाग खड़े हो रहे हैं।

ऐसे कर रहे हैं चोरी

रिपोर्ट के मुताबिक, जब कोई ऑनलाइन डिलिवरी माल लॉस एंजलिस के इलाकों से गुजर रही है तो चोर उनको निशाना बना रहे हैं। रेलगाड़ी के गुजरते ही चोर रेलवे ट्रैक पर पहुंच जाते हैं और ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए मजबूर करते हैं। ट्रेन के रुकने के बाद वह बोल्ट कटर की मदद से रेल के डब्बे को खोलते हैं और फिर चोरी करते हैं। वे उन माल की चोरी ज्यादा करते हैं जो मंहगा और वजन में हल्का होता है। यही नहीं वे उस माल को भी टारगेट करते है जिसे बेच उन्हें आसानी से पैसे भी मिल जाए। चोरी के बाद चोर पैकेट रेल की पटरियों पर फेंक कर वहां से चले जाते हैं। इस चोरी में अमेजॉन, टारगेट, यूपीएस और फेडएक्स कंपनियों के माल की ही ज्यादा चोरी हुई है।

चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं

बताया जा रहा है कि  2020 से रेल ऑपरेटर यूनियन पैसिफिक ने लॉस एंजिल्स काउंटी में चोरी में 160 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। यही नहीं अक्टूबर 2020 की तुलना में पिछले साल अक्टूबर में 356 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। पिछले साल क्रिसमस पर भी काफी चोरी का मामला सामने आया है। अमेरिका की बड़ी रेल-रोड कंपनियों में से एक यूनियम पेसिफिक के काम भी इससे प्रभावित हुए हैं। लूटपाट में विस्फोट के साथ-साथ चलती ट्रेनों में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों पर भी हमले की बात सामने आ रही है। इन चोरी से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  

टॅग्स :USAViral Videoक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?