लाइव न्यूज़ :

संसद में सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ने बच्चे को पिलाया दूध, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2019 12:17 IST

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर कह रहे हैं ये देखकर अच्छा लग रहा है कि बच्चों के प्रति इतनी जिम्मेदारी की भावना है।

Open in App
ठळक मुद्दे बेटे के जन्म के बाद सांसद टमटी कॉफे पहली बार संसद में आये थे।सदन के स्‍पीकर ट्रेवर मलार्ड ने बच्चे को अपने गोद में बिठाकर उसका देखभाल किया।

सोशल मीडिया पर न्‍यूजीलैंड की संसद से एक तस्वीर आई हैं, जो वायरल हो रही है। तस्‍वीर में न्‍यूजीलैंड की संसद के स्‍पीकर एक बच्‍चे को गोद में लेकर बोतल से दूध पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को खुद न्‍यूजीलैंड के संसद के स्पीकर ट्रेवर मलार्ड (Trevor Mallard) ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा है, '' यूं तो पर स्‍पीकर की कुर्सी सिर्फ पीठासीन अधिकारियों द्वारा उपयोग की जाती है लेकिन आज एक वीआईपी मेरे साथ कुर्सी पर बैठा।'' स्पीकर जब बच्चे को दूध पिला रहे थे तो संसद में सदन की कार्यवाही चल रही थी।

असल में संसद में सांसद तमाती कॉफे (Tamati Coffey) के घर एक नया मेहमान आया है। बुधवार( 20 अगस्त) को अपने बच्चे के साथ सांसद तमाती कॉफे संसद में आये थे। सदन को संबोधित करते हुये उनका बेटा रोने लगा। इस दौरान सदन के स्‍पीकर ट्रेवर मलार्ड ने बच्चे को अपने गोद में बिठाकर उसका देखभाल किया। सांसद को बेटे के लिए स्पीकर ने बधाई भी दी है।  

बीबीसी के मुताबिक बेटे के जन्म के बाद सांसद तमाती कॉफे पहली बार संसद में आये थे। 

तमाती कॉफे, वायारिकी क सांसद हैं। उन्होंने जुलाई में अपने बेटे तूतनकेई स्मिथ-कॉफी के जन्म के बारे में बताया था।  

 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल