लाइव न्यूज़ :

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का लुक देख हो जाएंगे हैरान, मॉल या एयरपोर्ट से कम नहीं, तस्वीरें वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 3, 2022 16:42 IST

New Delhi Railway Station: भारतीय रेलवे ने अभी तक प्रस्तावित डिजाइन के बारे में अन्य विवरण साझा नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक स्टेशन बन जाएगा।डिज़ाइन रेल मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया गया था।रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्ताव के लिए आमंत्रित किया था।

नई दिल्लीःभारत के सबसे पुराने, व्यस्ततम और सबसे प्रतिष्ठित रेलवे स्टेशनों में से एक भारत की राजधानी के मध्य में स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के प्रस्तावित डिजाइन को साझा किया है।

भारतीय रेलवे यात्रियों को एक बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए 'विश्व स्तरीय' सुविधाओं के साथ पूरे भारत में प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है। रेल मंत्रालय ने आज ट्विटर पर तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अत्याधुनिक मॉडल की तस्वीरों को साझा किए जाने के कुछ घंटों के भीतर 17,000 से अधिक लाइक्स मिले।

कई लोगों ने टिप्पणी भी की। रेलवे स्टेशन का मॉडल किसी मॉल या विश्व स्तरीय एयरपोर्ट जैसा दिख रहा है। रेलवे द्वारा प्रस्तावित इस डिजाइन को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा की- एक नए युग की शुरुआत करने जा रहे हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन...

मंत्रालय ने पुनर्विकास मॉडल की दो तस्वीरें साझा कीं। भविष्य के डिजाइन के साथ दो गुंबद जैसी संरचनाएं दिखाई गईं। स्टेशन से आसान पहुंच के लिए कई फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं। एक तस्वीर में पैदल चलने वालों को प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज देखा जा सकता है।

परियोजना योजना में क्षेत्र में पर्याप्त हरियाली का भी प्रस्ताव है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का सबसे व्यस्त स्टेशन है। 16 प्लेटफार्मों के साथ यहां प्रतिदिन 2 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही होती है। कई ट्रेनों का परिचालन होता है।

टॅग्स :नई दिल्ली रेलवे स्टेशनदिल्लीRailway Ministryभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो