लाइव न्यूज़ :

वीडियो: नेपाली लड़के ने उगाई 70 सेंटीमीटर लंबी पूंछ, युवक के टिक-टॉक पर वायरल होने पर लोगों ने बताया हमुमान का पुनर्जन्म-शिवाजी

By आजाद खान | Updated: April 13, 2022 14:48 IST

देशंत ने बताया कि उसके वीडियो वायरल होने के बाद उसे अब अपनी पूंछों को देखाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती है। उसे पूंछे दिखाना अच्छा लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल का पूंछ वाला लड़का आजकल खूब वायरल हो रहा है। बताया जाता है उसके पास 70 सेंटीमीटर लंबी पूंछ उगी है।लोग इस लड़के को हनुमान और शिवाजी बुलाते हैं।

काठमांडू:नेपाल में रहने वाला एक 16 साल का लड़के उस वक्त वायरल हो गया जब लोगों को पता चला कि उसके पास 70 सेंटीमीटर लंबी पूंछ है। इस लड़के की पहचान देशंत अधिकारी के रूप में हुई है। देशंत के मुताबिक, उसके बारे में लोग तब जाने जब उसका एक वीडियो टिक-टॉक पर वायरल हो गया था। उसने बताया कि लोग उसे हनुमान और शिवाजी कहते हैं और इससे उसको अच्छा लगता है। देशंत कक्षा 10वीं में पढ़ाई करता है और उसने बताया कि उसके इस रूप के लिए उसे कभी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। उसका यह पहचान धीरे-धीरे और वायरल हो रहा है और लोग इसकी अब खूब चर्चा कर रहे हैं। 

क्या कहा पुजारी ने

द मिरर को दिए एक इंटरव्यू में देशंत ने बताया कि उसके इस पहचान के बारे में उसके घर वालों को उसके जन्म के पांच दिन बाद पता चला था। इसके बाद उसके माता-पिता ने उसे एक पुजारी को दिखाया था जिन्होंने उस पूंछ को कुछ नहीं करने की सलाह दी थी। पुजारी ने देशंत के माता-पिता को यह भी कहा कि वे कभी भी इस पूंछ को कंघी न करें और न ही इसे कभी काटने की कोशिश करेंगे। उन्होंने देशंत को भगवान हनुमान का पुनर्जन्म बताते हुए कहा कि इसके पास कुछ अलौकिक शक्ति भी हो सकती है। देशंत ने यह भी बताया कि उसके पिता ने कई डॉक्टरों को भी देखाया था ताकि पूंछ का बढ़ना रूक जाए लेकिन यह कोशिश भी नाकाम ही रही क्योंकि कई इलाजों के बाद उसका पूंछ रुका नहीं था। 

माता-पिता और उसे नहीं होती पूंछ दिखाने में कोई परेशानी

देशंत ने YouTube चैनल Caters Clips से बात करते हुए कहा, "मेरे माता-पिता मेरा पूंछ खुद दिखाते हैं और मुझे भी इसे दिखाने में कोई परेशानी नहीं होती है।" उसने यह कहा, "लोग मुझे हनुमान और यहां तक ​​कि शिवाजी के नाम से भी बुलाते हैं।" देशंत ने यह भी बताया कि लोग उसे पूंछ वाला लड़का के नाम से जानते है जिसे सुनकर उसे भी बहुत अच्छा लगता है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोनेपालटिक टोकहनुमान जीShiva
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल