लाइव न्यूज़ :

महिला के पहनावे को देख पड़ोसी ने किया पुलिस को फोन, ड्रेस को लेकर पुलिस से की ये शिकायत

By अनुराग आनंद | Updated: March 18, 2021 13:03 IST

अमेरिका में एक महिला ने हाल ही में दावा किया था कि उसे अपने पहनावे को लेकर पड़ोसी तरह-तरह की टिप्पणी करते हैं। इस वजह से महिला के लिए वहां रहना मुश्किल हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसी ने पुलिस को बुलाया क्योंकि उसे लगा कि महिला ने 'अनुचित पोशाक' पहन रखे हैं और उसके शरीर सही तरह से ढके हुए नहीं हैं। महिला रोवी ने दावा किया कि उसके पड़ोसी ने पुलिस को फोन किया क्योंकि वह उसके पहनावे को पसंद नहीं करती थी।

नई दिल्ली: हम सभी जानते हैं कि फैशन को लेकर हर किसी का टेस्ट या पसंद अलग-अलग होता है। जब फैशन की बात आती है, तो कुछ लोग नए ट्रेंड को अपनाना पसंद करते हैं जबकि कुछ लोग क्लासिक स्टाइल के साथ कपड़े पहनना पसंद करते हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो फैशन के ट्रेंड को फॉलो करना नहीं पसंद करते हैं।

डीएनए इंडिया के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने हाल ही में दावा किया था कि उसे अपनी तरह से कपड़े पहनने की वजह से आस-पास रहने वाले लोगों के द्वारा परेशान किया जाता है। 

अमेरिका में रहने वाली रोवी वेड नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि एक दिन उसके एक पड़ोसी महिला ने पुलिस को फोन कर इसलिए बुला लिया क्योंकि उसे लग रहा था कि महिला ने 'अनुचित पोशाक' पहन रखे हैं और उसके शरीर सही तरह से ढके हुए नहीं हैं। 

पड़ोसी महिला को लगता था कि रोवी वेड ने जो कपड़े पहन रखे हैं वह अपमानजनक है

महिला रोवी ने दावा किया कि उसके पड़ोसी ने पुलिस को फोन किया क्योंकि वह उसके पहनावे को पसंद नहीं करती थी। पड़ोसी महिला को लगता था कि रोवी वेड ने जो कपड़े पहन रखे हैं वह अपमानजनक है। इसके बाद ही पड़ोसी महिला ने रोवी के बारे में पुलिस से शिकायत कर दी। बता दें कि रोवी वेड एक टिकटॉक स्टार हैं।

महिला रोवी वेड ने अपने पड़ोसी के बारे में पुलिस से ये कहा-

फुटेज में युवती को पुलिस वाले से कहते हुए देखा जा सकता है कि मैंने बिल्कुल सही से कपड़े पहन रखे थे, लेकिन उन्हें हमारा स्टाइल या फैशन पसंद नहीं है। मेरे शरीर व मेरे स्टाइल से उन्हें परेशानी है। रोवी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे इन चीजों से पड़ोसी महिला को क्या परेशानी है लेकिन मैं अपने पहनावे व फैशन में कोई बदलाव नहीं करने वाली हूं। मुझे नहीं पता कि वह मुझसे क्या करने की उम्मीद करती हैं। 

वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है-

महिला का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला रोवी वेड का समर्थन किया है।

टॅग्स :अमेरिकावायरल वीडियोटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो