लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा ने पहली बार अपने माता-पिता को कराई विमान सैर, कहा- मेरा छोटा सा सपना पूरा हुआ

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 12, 2021 12:14 IST

सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा ने एक बड़ी प्यारी पोस्ट लिखी है , जिसमें उन्होंने अपने एक छोटे से सपने को पूरा करने की बात फैंस से शेयर की ।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज चोपड़ा ने पूरा किया अपना सपना शेयर की पोस्टअपने माता-पिता को हवाई यात्रा कराई पोस्ट शेयर कर लिखा- मेरा छोटा सा सपना पूरा हुआ

मुंबई :  टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को आज कौन नहीं जानता है । उन्होंने ओलंपिक में गोल्ड जीतकर कमाल कर दिया । अब उन्होंने अपने एक और सपना पूरा कर लिया है । उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है । उन्होंने पहली बार अपने माता-पिता को हवाई जहाज की यात्रा करवाई ।

नीरज ने ट्विटर पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरा एक छोटा सा सपना आज सच हो गया क्योंकि मैं अपने माता-पिता को उनकी पहली हवाई यात्रा में ले जाने में सक्षम हुआ ।” अब जैसे ही नीरज चोपड़ा ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की, वैसे ही उनके फैंस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियां साझा कर रहे हैं । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इन तस्वीरों को सहेज लीजिए दोस्तों, जब भी आप उदास, निराश महसूस करें तो बस इस तस्वीर को देखें और अपने सपनों को पूरा करने की खुशी और प्रेरणा लें ।’ नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता था । उन्होंने 87.58 मीटर का थ्रो करते हुए भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलाया । 

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत सुंदर है ! आप ऊंची उड़ान भरें और अपने सभी सपनों को पूरा करें । भगवान भला करे ।’ इसके अलावा तीसरे यूजर ने लिखा, ‘पहली उड़ान आपके माता-पिता को उड़ने वाली उड़ान से ज्यादा यादगार और खास नहीं हो सकती , आपको और आपके माता-पिता को शुभकामनाएं जय हिंद । इस पोस्ट पर लोग ढेरो रिएक्शन दे रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोनीरज चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल