लाइव न्यूज़ :

होली की बधाई वाले ट्वीट पर नवाज शरीफ ने लगाया दिवाली का दीया, पाक पूर्व पीएम हो गए ट्रोल, सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा- फर्क समझ आता है?

By आजाद खान | Updated: March 8, 2023 17:45 IST

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2021 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के तत्कालीन मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी ऐसी ही गलती की थी जिसे लेकर उन्हें भी काफी ट्रोल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहोली के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक ट्वीट किया है। पाक पूर्व पीएम ने ट्वीट कर होली की बधाई दी है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा उनके ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल कर दिया गया है।

Viral News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) ने होली के मौके पर एक ट्वीट किया है जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने होली की बधाई दी और उसके साथ एक इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। ऐसे में उनके द्वारा इस्तेमाल की गई इमोजी को लेकर वे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए है। 

जब से नवाज शरीफ ने यह ट्वीट किया है, इसे लाखों लोगों ने देखा है और इसे कई यूजर्स द्वारा रि-ट्वीट भी किया गया है। वहीं करीब पांच हजार लोगों द्वारा इस ट्वीट को लाइक्स भी किया गया है। आपको बता दें कि किसी पाकिस्तानी नेता द्वारा यह पहली गलती नहीं है, इससे पहले भी ऐसी गलतियां पाक के नेताओं द्वारा हो गई है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने होली की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने होली की शुभकामनाएं तो दी है, साथ में उन्होंने एक इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने ट्वीट में होली की इमोजी के बजाय दीवाली के इमोजी को लगा दिया है, जिसे लेकर वह ट्रोल हो गए है। 

यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ट्वीट को देख सोशल मीडिया ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिए है। नवाज शरीफ के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा है कि कम से कम दोनों त्योहारों का फर्क तो समझिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा पड़ोसी देश से होली और दिवाली दोनों ही त्योहार की शुभकामनाएं आई है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि दीया कई रंगों में जलता है (होली)। 

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी पाकिस्तानी नेता ने त्योहारों पर बधाई देते हुए गलती की है। इससे पहले 2021 में सिंध प्रांत के तत्कालीन मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी एक ऐसी ही गलती की थी। उन्होंने दिवाली पर होली की बधाई दी थी जिसके लिए वे भी काफी ट्रोल हुए थे। हालांकि इस पूरे विवाद के बाद पाक के पूर्व पीएम ने अपना ट्वीट अभी तक डिलीट नहीं किया है।  

टॅग्स :अजब गजबपाकिस्तानहोली 2023नवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO