लाइव न्यूज़ :

"नरेंद्र मोदी चंद्रमा को 'हिंदू राष्ट्र'घोषित करें नहीं तो दूसरे लोग उसका नाम 'गजवा-ए-हिंद' रख देंगे", स्वामी चक्रपाणि ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 28, 2023 13:09 IST

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि महाराज ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से मांग की है कि वो चंद्रमा को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित करें।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि महाराज ने चंद्रमा को लेकर रखी अजीब मांग चक्रपाणि ने मोदी सरकार से मांग की है कि वो चंद्रमा को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित करेंउन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसी नहीं करेगी तो कुछ लोग उसका नाम 'गजवा-ए-हिंद' रख देंगे

मुंबई: चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद एक तरफ सारा देश खुशी से झूम रहा है, वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि महाराज ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से मांग की है कि वो चंद्रमा को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित करें। इससे पहले भी इसी तरह की दिलचस्प मांगों के लिए चर्चा में रहे चक्रपाणी महाराज का कहना है कि मोदी सरकार इसके लिए बाकायदा संसद से विधेयक पारित करवाये।

एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए चक्रपाणि महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि देश इस बात के लिए प्रसन्न है कि भारतीय वैज्ञानिकों ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कि चंद्रमा को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। शिव शक्ति प्वाइंट को हिंदू राष्ट्र की राजधानी घोषित किया जाए।

वीडियो में चक्रपाणि आगे कहते हैं कि इससे पहले कि कोई दूसरा देश और दूसरी मानसिकता के लोग चांद पर पहुंचकर उसका नाम 'गजवा-ए-हिंद' रखें, उससे पूर्व पीएम मोदी को आगे आना चाहिए और चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रमुख ने यह भी कहा कि भगवान शिव ने चंद्रमा की महिमा बढ़ाने के लिए उसे अपने सिर पर रखा है और हिंदू सनातनियों का चंद्रमा से बहुत पुराना संबंध रहा है। चंद्रमा की पवित्रता बनी रहे। इसलिए भारत की ओर से इसे हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए और शिव शक्ति प्वाइंट को हिंदू राष्ट्र की राजधानी घोषित की जाए।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा के उस बिंदु का नाम शिव शक्ति बिंदु रखा है, जहां चंद्रयान-3 ने सॉफ्ट लैंडिंग की थी। जिस दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की, उस दिन 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 

टॅग्स :चंद्रयान-3नरेंद्र मोदीमोदी सरकारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी