लाइव न्यूज़ :

बाघ का ये गुस्सा देखा है आपने! बाड़े में बंद फिर भी इतना आक्रामक, वीडियो देख कांप जाएगा दिल

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2020 14:44 IST

सोशल मीडिया में इन दिनों एक गुस्सैल बाघ का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ये बाघ नैनीताल के एक चीड़ियाघर में बंद है। हालांकि, उसकी आक्रामकता देखकर कोई भी कांप जाए।

Open in App
ठळक मुद्देनैनीताल के एक चीड़ियाघर का वीडियो, बेहद गुस्से में नजर आ रहा है बाघ इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के एक अधिकारी प्रवीण अंगुसामी ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है

बाघ की ताकत कितनी होती है और जंगल में इसकी दबंग छवि से सभी वाकिफ हैं। ये जानवर बेहद शातिर शिकारी है। साथ ही इसे देखना एक अलग रोमांच पैदा करता है। भले ही शिकार करते बाघ को आप टीवी-मोबाइल के स्क्रिन पर देखें या फिर जंगल में खुलेआम घूमते हुए, इसका हर कदम, हर एक्शन कुछ ऐसा होता कि आपको पलकें भी नहीं झपका सकें। बहरहाल, इन दिनों एक बाघ का वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल है। 

इस वीडियो में बाघ बेहद गुस्से में नजर आ रहा है और उसकी दहाड़ भी डराने वाली है। ये वीडियो नैनीताल के एक चीड़ियाघर का है। वैसे आम तौर पर चीड़ियाघरों में आपने बेहद सुस्त और आरामतलबी बाघों को देखा होगा लेकिन यहां मामला अलग है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) के अधिकारी प्रवीण अंगुसामी ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

इस वीडियो में आप देश सकते हैं कि बाघ बाड़े में बंद है और ऐसा लगता है कि जैसे इसे तोड़ना चाहता है। वो दहाड़ता है और बाड़े पर झपट्टा भी मारता है। प्रवीण ने इस वीडियो के शेयर करते हुए लिखा, 'आवाज तेज कर लीजिए, जब मैं ये वीडियो बना रहा था तो सच में कांप रहा था। देखिए एक बाघ कितना गुस्सैल हो सकता है। ये झपट्टा मार रहा था और हम पर हमले की फिराक में था। वो भूल गया था कि बीच में बाड़ा है। कल्पना कीजिए अगर हम इस बाड़े के उस पार होते तो क्या होता।'    

इस वीडियो के ट्विटर पर शेयर होने के बाद कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि वीडियो में दिख रहा बाघ क्या पकड़ा गया है। इस पर एक एक यूजर ने जवाब दिया कि हां ये आदमखोर बाघ रह चुका है।

वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'गजह का हैरान करने वाला जानवर, भगवान की बनाई एक शानदार चीज। लेकिन मैं इसकी प्रशांसा दूर से ही करना चाहूंगा।' 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी