लाइव न्यूज़ :

अपनी ही खोपड़ी में ठोंक ली कील, आखिर गर्भवती महिला ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2022 17:30 IST

एक गर्भवती महिला अपने हाथों से हथौड़ा उठाती है और अपने सिर में कील ठोंक लेती है क्योंकि उसे बेटा चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे की चाहत में हुआ यह अजीब-ओ-गरीब किस्सा हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है गर्भवती महिला को ढोंगी बाबा ने बताया कि अगर वह सिर में कील ठोंक ले तो लड़का होगाकील गर्भवती महिला के सिर में पांच सेंटीमीटर (दो इंच) तक भीतर जाकर फंस गई थी

पेशावर: तरक्की की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही दुनिया में अब भी अंधविश्वास और जादू-टोटकों का ऐसा बोलबाला है कि जिसे सुनने के बाद यकिन नहीं होता है कि हमारे इस सभ्य समाज में ऐसा कैसे हो सकता है कि एक गर्भवती महिला अपनी खोपड़ी में कील ठोक लेती है क्योंकि उसे बेटा चाहिए था।

बेटे की चाहत में हुआ यह अजीब-ओ-गरीब और दिल दहला देने वाला किस्सा हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है। जहां एक गर्भवती महिला अपने हाथों से हथौड़ा उठाती है और अपने सिर में कील ठोंक लेती है क्योंकि उसे किसी ढोंगी तांत्रिक ने इसका मशवरा दिया था। ढोंगी बाबा ने बताया था कि पहले तीन बेटियों के पैदा कर चुकी वह अगर अपने सिर में खुद से कील ठोंक लेती हो तो उसे जरूर लड़का होगा।

महिला ने जब ढोंगी की बात मानते हुए अपने सिर में कील ठोक ली तो उसे समझ में आया कि वो भारी गलती कर बैठी है। खैर, महिला के परिजन उसे लेकर फौरन डॉक्टर के पास जाते हैं। महिला के सिर से कील निकालकर उसकी जान बचाने वाले डॉक्टर हैदर खान ने बताया कि महिला ने कील ठोकने के बाद घर में उसे निकालने की कोशिश भी की था लेकिन दर्द के कारण वो ऐसा नहीं कर पायी।

उसके बाद महिला ने कराहते हुए इसकी जानकारी परिजनों को दी, जो उसे लेकर फौरन मेरे पास अस्पताल लाये। डॉक्टर खान ने बताया कि कील निकालते वक्त महिला होश में थी, उसे दर्द हो रहा था लेकिन उसने दर्द को बर्दाश्त किया।

अस्पताल आने पर सबसे पहले महिला के सिर का एक्स-रे किया गया, जिससे पता चला कि कील उसके सिर में पांच सेंटीमीटर (दो इंच) अंदर तक जाकर फंस गई थी। हालांकि राहत की बात यह थी कि कील ने महिला के दिमाग को नहीं छुआ था, नहीं तो बड़ी परेशानी पेश आ सकती थी।

वहीं घटना की जानकारी जैसे ही पेशावर पुलिस को मिली, उसने महिला से इस मामले में पूछताछ की। पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि वह उस तांत्रिक की तलाश कर रही है, जिसकी सलाह पर महिला ने यह कदम उठाया है, पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।  

टॅग्स :पाकिस्तानPeshawarप्रेगनेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो