लाइव न्यूज़ :

नागपुर: स्कूटी के अंदर घुसा सांप, गाड़ी के पुर्जे खोलकर निकाला गया

By फहीम ख़ान | Updated: July 11, 2023 20:27 IST

स्कूटी से सांप बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। संबंधित महिला सीमा ढुलसे बैंक योजना के तहत कलेक्शन का काम करती है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्किंग से गाड़ी निकालते समय महिला को दिख गई थी सांप की पूंछगाड़ी की हेडलाइट की ऊपरी कवर की गैप से सांप की पूंछ निकलती देख महिला चालक डर गईलड़की ने तुरंत गाड़ी खड़ी कर वाइल्ड लाइफ वेलफेयर सोसायटी को सूचित किया

नागपुर: वाठोडा इलाके में इमारत की पार्किंग से दोपहिया निकालते समय गाड़ी की हेडलाइट की ऊपरी कवर की गैप से सांप की पूंछ निकलती देख महिला चालक डर गई। उसने तुरंत गाड़ी खड़ी कर वाइल्ड लाइफ वेलफेयर सोसायटी सदस्य सर्पमित्र लक्की खडोदे को सूचित किया। गाड़ी के पुर्जे खोलकर सांप को निकाला गया।

यह घटना मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे वाठोडा के प्रधानमंत्री आवास योजना की इमारत परिसर में हुई। इसके बाद मंगलवार को गाड़ी से सांप बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। संबंधित महिला सीमा ढुलसे बैंक योजना के तहत कलेक्शन का काम करती है।

रकम कलेक्शन के लिए ही ढुलसे उनकी दोपहिया से वाठोडा पहुंची थी। कुछ देर के लिए इमारत की ऊपरी मंजिल से कैश कलेक्शन करके पार्किंग में आकर गाड़ी निकाल रही थी। इसी दौरान उनके गाड़ी के हेडलाइट के पास की गैप से सांप की पूंछ दिखाई दी। सूचना मिलने पर सर्पमित्र लक्की खडोदे, सतीश जांगड़े, धीरज मेश्राम तीनों साथी घटना स्थल पर पहुंच गए।

सर्पमित्रों ने हेडलाइट के पास की गैप से सांप की पूंछ पकड़कर बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सांप पूरी तरह बाहर निकल नहीं पा रहा था। आखिर सर्पमित्रों की टीम को गाड़ी के पुर्जे खोलकर सांप को निकालना पड़ा। सांप को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

टॅग्स :नागपुरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी