लाइव न्यूज़ :

'जहां मजदूरों की गई जान, वहां बिखरी पड़ी पूड़ी-सब्जी, बिस्किट्स', मुजफ्फरनगर बस हादसे के बाद वायरल हुआ ये वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 14, 2020 13:44 IST

कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन की वजह से देश में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर पैदल चल कर अपने घर पहुंचने को मजबूर हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन एक्सीडेंट में 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा शक है कि उसने शराब पी रखी थी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुज़फ्फरनगर हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

मुजफ्फरनगर:उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के समीप दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर तेज गति से आ रही एक बस से कुचलकर छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूर हरियाणा से चले थे और बिहार में अपने घर पैदल जा रहे थे। इस घटना के बाद ट्विटर पर उस जगह की एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां मजदूरों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिस जगह मजदूरों का एक्सीडेंट हुआ, वहां सड़कों पर आस-पास पड़ी पूड़ी-सब्जी और बिस्किट्स के पैक्ट्स बिखरे पड़े हैं। 

नवभारत टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है, सड़क हादसे के बारे में कुछ चश्मदीदों ने बताया है कि हादसे के वक्त कई मजदूर हाथ पर खाना रखकर खाते चले जा रहे थे। इसी बीच बस ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटनास्थल पर जगह-जगह पूड़ी सब्जी बिखरी हुई थी। 

देखें वायरल वीडियो को शेयर कर लोगों ने क्या लिखा? 

एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, एक और दिन दुखद समाचार के साथ शुरू हुआ। मुजफ्फरनगर में एक तेज रफ्तार यूपी रोडवेज बस द्वारा छह प्रवासियों को रौंदा गया।

न्यूज चैनल एनडीटीवी ने भी इस वीडियो को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 

सीएम योगी ने किया 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुज़फ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। ये मजदूर पंजाब से बिहार जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त सहारनपुर को दुर्घटना के कारणों की जांच करने तथा दोषियों का पता लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

आरोपी बस चालक को किया गया गिरफ्तार

घटना के बारे में एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा शक है कि उसने शराब पी रखी थी। अधिकारी ने बताया कि ये मजदूर हरियाणा से चले थे और बिहार में अपने घर पैदल जा रहे थे,  जब कल (13 मई) देर रात यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर घलीली जांच चौकी और रोहाना टोल प्लाजा के बीच दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर वे लोग बस की चपेट में आ गए। 

हादसे में घायल सुशील, नाथू सैनी, पवन सैनी, प्रमोद और रामजी राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो मृतकों की पहचान बिजेंदर (25) और हर्ष (20) के रूप में की गई है। बाकियों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप