लाइव न्यूज़ :

'जय श्री राम' का नारा नहीं लगाने पर बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को पुलिस वालों ने पीटा, जानें वायरल वीडियो का सच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2019 07:27 IST

इस वीडियो को फेसबुक यूजर चक्रवर्ती विक्रमादित्य ने सात जुलाई 2019 को पोस्ट किया और इसे पहले ही 600 से अधिक बार साझा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो के कमेंट सेक्शन में, कुछ यूजर ने भी लिखा है कि वीडियो भारत का नहीं है। ये वीडियो लाहौर के मॉडल टाउन हत्याकांड या लाहौर नरसंहार के घटना से संबंधित है। 

'जय श्री राम' के नारे पर चल रहे विवाद के बीच इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को एक बुजुर्ग मुस्लिम शख्स और अन्य को लाठी से पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 'जय श्री राम' का नारा नहीं लगाने पर ऐसा ही हाल होगा। वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा है- हिंदुस्तान में रहना होगा, जय श्री राम कहना होगा।। वीडियो को चलाने पर भी उसमें टैक्सट लिखा हुआ है कि राम का नाम नहीं लेने पर ऐसा ही होगा।

वीडियो को जिस तरह से पेश किया जा रहा है जिससे यह लगता है कि जैसे की यह घटना भारत में हुई है। लेकिन आपको बता दें कि ये वीडियो भारत का नहीं है। बल्कि ये वीडियो पाकिस्तान के लौहर का है। पाकिस्तान के लाहौर से ये वीडियो पांच साल पहले आई थी। 

इस वीडियो को फेसबुक यूजर चक्रवर्ती विक्रमादित्य ने सात जुलाई 2019 को पोस्ट किया और इसे पहले ही 600 से अधिक बार साझा किया गया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में, कुछ यूजर ने भी लिखा है कि वीडियो भारत का नहीं है। ये वीडियो पाकिस्तान नहीं तो बांग्लादेश का हो सकता है।

जब गूगल पर आप इससे रिलेटेड कीवर्ड डालेंगे तो आपको पाकिस्तान के लाहौर को वो पुराना वीडियो मिलेगा। आप चाहे तो InVID टूल की मदद से भी इस वीडियो का पता लगा सकते हैं कि ये कब का है। ये वीडियो लाहौर के मॉडल टाउन हत्याकांड या लाहौर नरसंहार के घटना से संबंधित है। 

17 जून, 2014 को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस और पाकिस्तान अवामी तहरीक (PAT) के बीच हुई हिंसक झड़प के कारण लाहौर में ये हिंसा भड़की थी। Tribune.com में छपी एक खबर के इस झड़प में आठ लोग मारे गए थे और 97 घायल हुए थे।

टॅग्स :वायरल वीडियोपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी