लाइव न्यूज़ :

रावण का 10 सिर नहीं जले तो नगर निगम ने बाबू को कर दिया सस्पेंड, 4 कर्मचारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस

By शाहनवाज आलम | Updated: October 7, 2022 21:17 IST

रावण दहन के दौरान रावण का पुतला तो जल गया, लेकिन रावण का एक भी सिर नहीं जला। इसके बाद निगम ने बेतुका फरमान जारी करते हुए एक बाबू को निलंबित और चार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्दे4 अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया50 हजार रुपए का पुतला 1 मिनट में स्वाहा, कारिगर को नहीं मिलेगा पैसा जिला धमतरी में स्थित रामलीला मैदान में नगर निगम प्रशासन रावण दहन का किया था आयोजन

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रावण ने एक निगम कर्मचारियों की नौकरी को ही खतरे में डाल दिया। रावण के 10 सिर नहीं जलना नगर निगम प्रशासन को इतना नागवार गुजरा की निगम प्रशासन ने निगम के एक कलर्क को निलंबित कर दिया। वहीं चार अन्य कर्मचारियों का कारण बताओ नोटिस जारी कर तुरंत जवाब मांगा है।

मामला ऐसा है कि छत्तीसगढ़ के जिला धमतरी में स्थित रामलीला मैदान में नगर निगम प्रशासन ने 30 फुट ऊंचे पुतले का दहन करने का आयोजन किया था। रावण दहन के दौरान रावण का पुतला तो जल गया, लेकिन रावण का एक भी सिर नहीं जला। इसके बाद निगम ने बेतुका फरमान जारी करते हुए एक बाबू को निलंबित और चार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। 

4 अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया

नगर निगम प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजेंद्र यादव, सहायक ग्रेड-3 नगर पालिक निगम धमतरी के द्वारा दशहरा उत्सव वर्ष 2022 हेतु रावण का पुतला तैयार कराने में घोर लापरवाही बरती गई है जिससे निगम की छवि धूमिल हुई है। उपरोक्त कारणों को दृष्टिगत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। वहीं 4 अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पूरा शरीर जला, सिर को आंच तक नहीं आई

बताया जा रहा है कि धमतरी के रामलीला मैदान में रावण दहन के कुछ ही देर बाद रावण के पुतले का पूरा शरीर तो जल गया था, लेकिन रावण के एक भी सिर पर आंच तक नहीं आई। कार्यक्रम के बाद जब ये कौतूहल का विषय बना तो सभी 10 सिरों को नीचे उतारकर बाद में अलग से जलाया गया।

50 हजार रुपए का पुतला 1 मिनट में स्वाहा, कारिगर को नहीं मिलेगा पैसा

जानकारी के मुताबिक पुतले की कीमत करीब 50 हजार रुपए थी, लेकिन पूरा पुतला सिर्फ 1 मिनट में ही जलकर स्वाहा हो गया। हद तो तब हो गयी, जब उपर रखा 10 सिर में से एक सिर भी नहीं जला। निगम के अफसरों ने कहा कि इस पुतले को बनाने वाले कारिगर का भुगतान नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो