लाइव न्यूज़ :

Mumbai: टिकट चेकर ने मराठी जोड़े को हिंदी में बात करने के लिए किया मजबूर किया, हिरासत में लिया गया और फिर हुआ निलंबित

By रुस्तम राणा | Updated: November 5, 2024 17:31 IST

टीसी द्वारा दंपत्ति को एक कागज़ पर यह भी लिखवाने के लिए मजबूर किया गया कि वे कभी मराठी में बात करने की मांग नहीं करेंगे। पत्नी ने इस घटना को अपने फ़ोन पर रिकॉर्ड कर लिया था, लेकिन उसे इसे डिलीट करने के लिए मजबूर किया गया।

Open in App

मुंबई: पश्चिमी रेलवे के एक टिकट कलेक्टर को एक मराठी जोड़े को हिंदी में बात करने के लिए मजबूर करने के बाद निलंबित कर दिया गया। साथ ही उस टीसी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कार्यालय में हिरासत में लिया गया। जोड़े को एक कागज पर यह लिखने के लिए भी मजबूर किया गया कि "हम कभी भी मराठी में बात करने की मांग नहीं करेंगे।" 

दरअसल, इस घटना ने अब विवाद को जन्म दे दिया है और मराठी एकीकरण समिति के सदस्य नालासोपारा स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना पर टिप्पणी करते हुए, पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि टीटीई को ड्यूटी से हटा दिया गया है और उचित जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वसई जीआरपी ने संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।

यह घटना सोमवार को सामने आई। हालांकि, घटना की सही तारीख का पता अभी नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैध रेलवे टिकट वाले एक जोड़े को एक अप्रवासी, गैर-मराठी भाषी टीटीई, जिसकी पहचान राकेश मौर्य के रूप में हुई है, ने हिंदी में बात करने के लिए मजबूर किया और कहा, "यदि आप भारतीय हैं, तो आपको हिंदी आनी चाहिए।"

दंपत्ति को एक कागज़ पर यह भी लिखवाने के लिए मजबूर किया गया कि वे कभी मराठी में बात करने की मांग नहीं करेंगे। पत्नी ने इस घटना को अपने फ़ोन पर रिकॉर्ड कर लिया था, लेकिन उसे इसे डिलीट करने के लिए मजबूर किया गया। मराठी एकीकरण समिति द्वारा जारी मीडिया बयान में कहा गया है कि दंपत्ति को लंबे समय तक दफ़्तर में बैठाए रखा गया और बाद में आरपीएफ ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया।

मराठी एकीकरण समिति ने इस घटना को "मराठी भाषा का अपमान" बताया है और नालासोपारा स्टेशन के रेलवे मास्टर के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया है। पश्चिमी रेलवे ने कहा, "हमारे लिए सभी धर्मों, भाषाओं, क्षेत्रों के यात्री समान हैं और हमारा उद्देश्य उन्हें सर्वोत्तम सेवा प्रदान करना है। मामले की जांच की जाएगी और अगर कोई गलती पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।"

टॅग्स :मुंबईRailwaysवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी