लाइव न्यूज़ :

ट्रेन आता देख रेलवे ट्रैक पर लेटा शख्स, इस सूझबूझ से मोटरमैन ने बचाई जान, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: January 4, 2022 08:40 IST

घटना मुंबई के शिवड़ी स्टेशन की है। जहां एक शख्स पटरी पर लेट कर अपनी जान देने की कोशिश की। रेल मंत्रालय ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि आपकी जान कीमती है। घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मुंबई के शिवड़ी स्टेशन की है जहां शख्स ने जान देने की कोशिश कीरेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा किया हैमोटरमैन ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर शख्स की जान बचा ली

मुंबईः रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक शख्स ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर लेटते हुए नजर आ रहा है। शख्स आत्महत्या के मकसद से रेलवे ट्रैक पर लेटता लेकिन मोटरमैन की सूझबूझ से उसकी जान बचा ली गई। घटना मुंबई के शिवड़ी स्टेशन की है। रेल मंत्रालय ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि आपकी जान कीमती है। घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।

मंत्रालय ने जानकारी देते हुए ट्वीट में लिखा- मोटरमैन द्वारा किया गया सराहनीय कार्य। मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर मोटरमैन ने देखा कि एक व्यक्ति ट्रैक पर लेटा है उन्होंने तत्परता एवं सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर व्यक्ति की जान बचाई। आपकी जान कीमती है, घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ट्रैन को आता देख पटरी पर लेट जाता है। वह पहली बार पेट के बल लेटता है। फिर वह पलट कर पीठ नीचे की तरफ कर देता है। गनीमत थी कि ट्रैन धीमी रफ्तार में आ रही थी। शख्स को पटरी पर लेटते हुए मोटरमैन ने देख लिया था। उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा देता है और शख्स से कुछ मीटर की दूरी पर ही ट्रैन रुक जाती है।

वहीं स्टेशन पर मौजूद कुछ महिला पुलिसकर्मी भी शख्स की तरफ दौड़ते हुए पहुंचती हैं। उसे वहां से जबरदस्ती उठाती हैं और प्लेटफॉर्म पर ले आती हैं। ऐसे में मोटरमैन की सूझबूझ से शख्स की जान बचा ली जाती है।

 

टॅग्स :अजब गजबभारतीय रेलमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी