लाइव न्यूज़ :

फूड कंपनी के विज्ञापन पर विवाद, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मजाक उड़ाने का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रर्दशन

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 28, 2021 10:07 IST

मुंबई में एक फूड कंपनी के ऐड को लेकर विवाद हो गया है। कंपनी पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मजाक बनाने का आरोप लगा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसके बाद कंपनी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देचॉकलेट शेक बनाने वाली कंपनी पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मजाक बनाने का आरोपएड के आने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया कंपनी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन विज्ञापन में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की नकल करने का आरोप लगा है

मुंबई: मंगलवार को  मुंबई की एक फूड कंपनी के ऑफिस के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्टोरिया नाम की इस कंपनी पर कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है ।   

क्या मचा है विज्ञापन पर विवाद

हाल ही में स्टोरिया कंपनी ने एक पेय पदार्थ के ऐड में एक औरत को साड़ी पहने डेस्क पर बैठे हुए दिखाया गया है। इसी विज्ञापन में कुर्ता-पजामा और काला कोट पहने एक शख्स को भी दिखाया गया है। ये अंदाज कुछ-कुछ राहुल गांधी से मिलता हुआ बताया जा रहा है। इस ऐड में मॉडल कहता है, 'मम्मी मैं एक ऐसी मशीन बनाऊंगा , जिसमें इधर से घास डालेंगे तो उधर से दूध निकलेगा। इसके जवाब में महिला एक्टर कहती हैं , 'उसे मशीन नहीं गाय कहते हैं।'

साथ ही विज्ञापन में एक्टर  2019 में राहुल गांधी के एक भाषण के शब्द "खत्म " भी कहते हैं , जिस शब्द का उपयोग  राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए कहा था , खत्म, बाय-बाय, टाटा, गुड-बाय, मेक इन इंडिया।'

 कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन 

इस विज्ञापन के आने के बाद विवाद है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कंपनी पर आरोप लगाया कि इस ऐड के माध्यम से कंपनी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने कंपनी के अंधेरी पश्चिम स्थित ऑफिस के बाहर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने भीड़ को संभालने की कोशिश की।

टॅग्स :वायरल वीडियोराहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो