लाइव न्यूज़ :

9वीं के स्टूडेंट ने कहा- ताज होटल में घुसे हैं दो आतंकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप और फिर...

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 27, 2021 08:16 IST

शनिवार को उस समय मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया , जब उन्हें खबर मिली कि ताज होटल में दो आतंकी घुसने जा रहे हैं । पुलिस अपने पुरे दल-बल के साथ ताज होटल की सुरक्षा में लग गई । बाद में पता चला कि ये एक प्रैंक क़ॉल था ।

Open in App
ठळक मुद्दे आतंकवादियों के घुसने की खबर मिलते ही दल-बल के साथ पहुंची पुलिस महाराष्ट्र के पश्चिमी सतारा से बच्चे ने पिता का फोन लेकर किया था कॉलरिसेप्शन पर कॉल कर कहा- ताज होटल में दो आतंकी घुसने जा रहे है

मुंबई :  शनिवार को दो आतंकवादी के घुसने की खबर से मुंबई पुलिस में हडकंप मच गया । छानबीन के बाद यह बात सामने आई कि यह एक प्रैंक कॉल था , जिसे 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र द्वारा किया गया था । इस प्रैंक कॉल की वजह से पुलिसकर्मी हरकत में आ गए थे । वे अपने पूरे दल-बल के साथ होटल पहुंच गए थे । छानबीन करने पर कुछ और ही बात सामने आई ।

दरअसल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को होटल के रिसेप्शन काउंटर पर दोपहर करीब साढ़ें तीन बजे एक गुमनाम कॉल आई, जिसमें कहा गया कि ताज होटल में दो आतंकी प्रवेश करने जा रहे हैं ।  फिर होटल ने इस बात की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलने के बाद पुलिस बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की एक टीम के साथ होटल पहुंची और सुरक्षा बढ़ा दी गई क्योंकि मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित प्रतिष्ठित होटल में पहले भी 26/11 जैसे आतंकी हमले हो चुके हैं  इसलिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए । 

बाद में एक अधिकारी ने कहा कि कॉल को ट्रेस करने पर पता चला कि यह पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड से लगाया गया था और साथ ही यह भी पता चला कि यह प्रैंक कॉल एक पढ़ने वाले 14 वर्षीय लड़के ने शरारत में की थी । अधिकारी ने कहा कि हालांकि उसपर कोई मामसा दर्ज नहीं किया गया है । लड़के ने कथित तौर पर अपने पिता का फोन लिया और कॉल किया था । पुलिस ने कहा कि उसके पिता को इस प्रैंक कॉल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी ।  

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई पुलिसवायरल वीडियोआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी