लाइव न्यूज़ :

Watch: अस्पताल में इलाज कराने आए शख्स ने की आत्महत्या, इमारत की 15वीं मंजिल से लगाई छलांग; वीडियो देख सहम जाएंगे आप

By अंजली चौहान | Updated: May 7, 2024 10:53 IST

Suicide Viral Video: ऐसा लग रहा है कि वीडियो सामने वाली बिल्डिंग से शूट किया गया है। 33 साल के शख्स के छत से कूदते ही एक महिला की चीख सुनाई दे रही है. जब वीडियो शूट किया गया तो वह आदमी पहले से ही छत के किनारे पर खड़ा था।

Open in App

Suicide Viral Video: मुंबई से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख हर किसी का कलेजा मुंह को आ रहा है। वायरल वीडियो अग्रीपाड़ा इलाके के नायर अस्पताल का है जिसकी 15वीं मंजिल पर एक शख्स खड़ा है और अचानक वह छलांग लगा देता है। यह भयावह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख सबके रोंगटे खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि शख्स ने 15वीं मंजिल से कूदकर खुदखुशी कर ली है। नायर अस्पताल में पंजीकरण सहायक (आरए) के रूप में काम करने वाले एक 33 वर्षीय कर्मचारी जिसकी पहचान रोहित किशोर गुरभानी के रूप में हुई है। गुरभानी ने जैसे ही छत से छलांग लगाई वह जमीन पर गिर पड़ा और इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। गुरभानी 2015 से अस्पताल में काम कर रहा था और मूल रूप से वह मध्य प्रदेश का रहने वाले थे। उनका शहर में काम और इलाज दोनों की चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में, मुंबई सेंट्रल में वॉकहार्ट अस्पताल के सामने, पुखराज प्लाजा की छत पर शाम 4:30 बजे के आसपास हुई। जिस इमारत से युवक ने कूदकर जान दी, वहां नायर अस्पताल के कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर भी हैं, जहां गुरभानी कई सालों से रहते थे।

स्थानीय लोगों ने गुरभानी का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। उन्हें शाम 5:40 बजे नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने पहुंचने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुरभानी सिजोफ्रेनिया का भी मरीज था और पिछले 8 वर्षों से मनोचिकित्सा वार्ड में उसका इलाज चल रहा था, उन्होंने कहा कि उसकी मानसिक बीमारी के कारण आत्महत्या के प्रयास का इतिहास था। मामले में अग्रीपाड़ा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। गुरभानी का छत से कूदने का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स तो आत्महत्या का वीडियो देख डर गए। 

टॅग्स :मुंबईवायरल वीडियोआत्महत्या प्रयाससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो