लाइव न्यूज़ :

10 फीट लंबे अजगर की होगी प्लास्टिक सर्जरी, जानिए आखिर क्यों करना पड़ रहा है ऐसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 14:01 IST

मुंबई में 10 फीट लंबे एक अजगर की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। यह अजगर कई समस्याओं से जूझ रहा है। उसे कई फ्रैक्चर सहित घाव हो गए हैं। इस अगस्त में वन विभाग ने बचाया था।

Open in App

मुंबई: कई फ्रैक्टर और घावों से पीड़ित होने के बाद अपनी जिंदगी के लिए जूझ रहे 10 फीट लंबे अजगर की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। माना जा रहा है कि ऐसा करना लुप्तप्राय वन्यजीवों के इलाज में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

भारतीय रॉक अजगर को अगस्त में रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर (रॉ) और वन विभाग द्वारा बचाया गया था। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सरीसृप पशु चिकित्सकों और पशु बचाव दल की एक टीम द्वारा तीन सप्ताह से अधिक समय से इस अजगर की निगरानी और उपचार किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा बचाव के पहले दिन से ही कई फ्रैक्चर और खुले घावों के कारण अजगर गंभीर स्थिति में है। हालांकि, कई प्रयासों और देखभाल के साथ उसकी स्थिति में सुधार भी है। अजगर के जीवन को बचाने और उसकी चिकित्सा और शारीरिक स्थिति में सुधार के लिए प्लास्टिक सर्जरी अब किया जाना है।

RAWW और महाराष्ट्र वन विभाग के मानद वन्यजीव वार्डन पवन शर्मा ने कहा, 'अजगर की हालत गंभीर है और हमारी टीमें इसका इलाज करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। डॉ रीना देव अजगर के क्षतिग्रस्त चेहरे को फिर से ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कर रही हैं। यह सर्जरी गंभीर रूप से घायल लुप्तप्राय वन्यजीवों के इलाज में एक बड़ी सफलता साबित होगी।'

इससे पहले हाल ही में एक टूटे हुए पैर वाले मोर को राजभवन से बचाया गया था और उसकी सफलतापूर्वक बड़ी सर्जरी हुई थी। इसके बाद से उसमें तेजी से सुधार हो रहा है। पवन शर्मा ने लोगों से अपील की कि अगर वे किसी घायल या संकटग्रस्त वन्यजीव को देखते हैं तो वे वन विभाग और पशु बचाव दल को सूचित करें।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो